{"_id":"6a508abe43f04e1c810bbd0c","slug":"video-rewari-three-accused-arrested-within-24-hours-for-assault-at-a-biryani-shop-2026-07-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी: बिरयानी दुकान में मारपीट के तीन आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेवाड़ी: बिरयानी दुकान में मारपीट के तीन आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। झज्जर चौक स्थित एक बिरयानी की दुकान में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी देने के मामले में शहर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वारदात के 24 घंटे के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किए गए दो डंडे भी बरामद किए गए हैं।
शहर थाना पुलिस और सीआईए की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए सुभाष नगर निवासी कमल, भीम बस्ती निवासी गजराज और सज्जन कॉलोनी निवासी गोविंद को गिरफ्तार किया है।
शहर थाना प्रभारी निरीक्षक सूबे सिंह ने बताया कि यूपी के रामपुर निवासी उस्मान, जो वर्तमान में नई आबादी रेवाड़ी में रहता है, ने शिकायत दी थी कि वह झज्जर चौक स्थित अपने दोस्त खुर्शीद की बिरयानी की दुकान पर काम करता है। आठ जुलाई की शाम करीब 7:30 से 8 बजे के बीच पांच-छह युवक दुकान में घुस आए। इनमें दो युवकों के हाथ में डंडे थे। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उस्मान के साथ मारपीट की, जिससे उसके सिर, हाथ और पैर में चोटें आईं।
बीच-बचाव करने पहुंचे दुकान मालिक खुर्शीद के साथ भी आरोपियों ने धक्का-मुक्की की और दुकान में रखे बिरयानी के पतीलों को फेंककर नुकसान पहुंचाया। आसपास के लोगों के एकत्र होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अन्य आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा ने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। किसी भी व्यापारी या नागरिक को डराने-धमकाने वाले असामाजिक तत्वों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।