{"_id":"6a5090250af2f1bd8b0e3a12","slug":"video-uproar-in-narnaul-after-laborers-body-found-in-closed-stone-crusher-family-suspects-murder-2026-07-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल में बंद स्टोन क्रेशर में मजदूर का शव मिलने से हंगामा, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल में बंद स्टोन क्रेशर में मजदूर का शव मिलने से हंगामा, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
निजामपुर थाना क्षेत्र के गांव खातौली अहीर स्थित बंद पड़े श्री गणेश स्टोन क्रेशर में उत्तर प्रदेश निवासी 47 वर्षीय मजदूर बाबूराम का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से शुक्रवार को हंगामा हो गया। सूचना मिलते ही परिजन, ग्रामीण और प्रवासी मजदूर मौके पर पहुंच गए तथा निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए हत्या की आशंका जताई।
ग्रामीणों का कहना है कि क्रेशर पिछले 10 से 12 महीने से बिजली बिल बकाया होने के कारण बंद पड़ा है। ऐसे में करंट लगने से मौत की बात पर सवाल उठाए जा रहे हैं। वहीं प्रवासी मजदूरों ने आरोप लगाया कि बाबूराम को क्रेशर संचालकों ने ही बुलाया था और मामले की गहन जांच होनी चाहिए।
निजामपुर थाना प्रभारी धर्मसिंह ने बताया कि रात करीब ढाई बजे सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए निकालने का प्रयास किया गया, लेकिन परिजन व अन्य लोग न्याय की मांग को लेकर अड़ गए। पुलिस ने एफएसएल टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट हो सकेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।