Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
New platform to be built at Ajnala railway station; construction to cost ₹3 crore: Kuldeep Singh Dhaliwal
{"_id":"6a508fb24f2138c32103b1db","slug":"video-new-platform-to-be-built-at-ajnala-railway-station-construction-to-cost-rs3-crore-kuldeep-singh-dhaliwal-2026-07-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"अजनाला रेलवे स्टेशन पर बनेगा नया प्लेटफॉर्म, 3 करोड़ रुपये की लागत से होगा निर्माण: कुलदीप सिंह धालीवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजनाला रेलवे स्टेशन पर बनेगा नया प्लेटफॉर्म, 3 करोड़ रुपये की लागत से होगा निर्माण: कुलदीप सिंह धालीवाल
आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि बाबा बुड्ढा साहिब की नगरी अजनाला के रेलवे स्टेशन पर लगभग 3 करोड़ रुपये की लागत से नया रेलवे प्लेटफॉर्म बनाया जा रहा है। उन्होंने इसे क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि केंद्र सरकार के समक्ष करीब ढाई वर्ष तक लगातार पैरवी करने के बाद यह परियोजना मंजूर हुई है। धालीवाल ने बताया कि अजनाला के लोगों की करीब 70 वर्ष पुरानी मांग अब पूरी होने जा रही है। उनका कहना है कि यह रेलवे स्टेशन और रेलवे लाइन क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी तथा यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने कहा कि नए प्लेटफॉर्म के निर्माण से यात्रियों की आवाजाही आसान होगी और भविष्य में रेलवे सेवाओं के विस्तार का भी मार्ग प्रशस्त होगा।
धालीवाल ने इस परियोजना को अजनाला क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा कि इससे स्थानीय लोगों को लंबे समय से चली आ रही समस्या से राहत मिलेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।