{"_id":"6a50c660dc5668293e0f9bc5","slug":"theft-of-precious-sandalwood-trees-from-maharshi-muktanand-ashram-police-investigating-balod-news-c-1-1-noi1492-4486099-2026-07-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Balod : महर्षि मुक्तानंद आश्रम से बेशकीमती चंदन के पेड़ों की चोरी, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balod : महर्षि मुक्तानंद आश्रम से बेशकीमती चंदन के पेड़ों की चोरी, जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद Published by: बालोद ब्यूरो Updated Fri, 10 Jul 2026 05:32 PM IST
Link Copied
बालोद जिले के बालोद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हथौद के महर्षि मुक्तानंद आश्रम में बेशकीमती चंदन के पेड़ों की कटाई और चोरी का मामला सामने आया है यहां पर सरस्वती शिशु मंदिर संचालित है और पीछे परिसर में खेती भी की जाती है उन्हीं खेतों में चंदन के वृक्ष उगाये गए थे जिन्हें चतुराई से चोरी कर लिए गए हैं चोरी किए गए चंदन के पेड़ों की अनुमानित लागत 5 लाख रुपये बताये जा रहे हैं, आश्रम प्रबंधन ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है जिसके आधार पर अब जांच शुरू हो चुकी है।
आचार्य पवन साहू ने बताया कि कुछ वर्षों पहले 10 और चंदन के वृक्षों की चोरी हुई थी लेकिन चोर का आज तक पता नहीं चल पाया है अब 10 चंदन के वृक्षों में फिर से 5 वृक्षों की चोरी हुई है हम चोरी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग करते हैं ताकि भविष्य में आश्रम परिसर में चोरी की घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो। वहीं पूरे मामले पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है, पेड़ों की अनुमानित लागत 5 लाख रुपए है।वहीं आचार्य ने बताया कि पुलिस जांच में पहुंची हुई थी और आश्रम में हुई इस घटना से आसपास के लोगों में आक्रोश है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।