छतरपुर जिले के घुवारा-भगवां थाना क्षेत्र के ग्राम पुतरीखेड़ा में शुक्रवार को उस समय दहशत फैल गई, जब आबादी वाले इलाके में करीब 15 फीट लंबा और लगभग 25 किलो वजनी अजगर दिखाई दिया। विशालकाय अजगर को देखते ही ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई और लोग सुरक्षित स्थानों की ओर चले गए।
सूचना मिलते ही स्थानीय सर्प मित्र अमर सिंह लोधी मौके पर पहुंचे। उन्होंने काफी सावधानी और मशक्कत के बाद अजगर का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे और पूरे रेस्क्यू अभियान को देखते रहे।
पढे़ं: तीन दिन राहत, फिर लौटेगी झमाझम बारिश, 14 जुलाई से नए सिस्टम का असर, अभी सिर्फ हल्की बारिश का दौर
रेस्क्यू के बाद वन विभाग की टीम की मदद से अजगर को आबादी से दूर घने जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया। अजगर के सुरक्षित स्थान पर पहुंचने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
सर्प मित्र अमर सिंह लोधी ने लोगों से अपील की कि यदि गांव या घर के आसपास कोई सांप या अन्य वन्यजीव दिखाई दे तो घबराएं नहीं और न ही उसे नुकसान पहुंचाने का प्रयास करें। इसकी सूचना तुरंत वन विभाग या प्रशिक्षित सर्प मित्र को दें, ताकि वन्यजीव और लोगों दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।