{"_id":"6a5125dd2ecb2508b4013f40","slug":"video-thatha-ka-nagal-galraya-ma-karata-lgana-sa-yavaka-ka-mata-bnaii-vathayata-upakathara-para-hagama-2026-07-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"दादों के नगला गुलरिया में करंट लगने से युवक की मौत, बौनई विद्युत उपकेंद्र पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दादों के नगला गुलरिया में करंट लगने से युवक की मौत, बौनई विद्युत उपकेंद्र पर हंगामा
थाना दादों क्षेत्र के नगला गुलरिया निवासी 32 वर्षीय कौशलेंद्र यादव की शुक्रवार को करंट लगने से मौत हो गई। आक्रोशित परिजन और ग्रामीण शव लेकर बौनई स्थित विद्युत उपकेंद्र पहुंचे और हंगामा किया। उन्होंने विद्युत विभाग के कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया।
कौशलेंद्र अपने नलकूप पर गए थे, जहां बिजली के खंभे की अर्थिंग में हाईटेंशन लाइन का करंट आ गया। करंट की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गए। परिजनों का आरोप है कि हादसे के बाद बिजली आपूर्ति बंद कराने के लिए विद्युत उपकेंद्र पर कई बार फोन किया, लेकिन करीब आधे घंटे तक किसी ने फोन नहीं उठाया। इससे बिजली चालू रही और युवक को बचाया नहीं जा सका। परिजन उन्हें छर्रा के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।