{"_id":"6a50d2d679dfc8a4df062293","slug":"video-hamirpur-mc-conducted-a-cleanliness-drive-with-the-support-of-various-organizations-and-removed-waste-from-hathli-khad-2026-07-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: नगर निगम हमीरपुर ने संस्थाओं के सहयोग से चलाया सफाई अभियान, हथली खड्ड से हटाया कचरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: नगर निगम हमीरपुर ने संस्थाओं के सहयोग से चलाया सफाई अभियान, हथली खड्ड से हटाया कचरा
नगर निगम ने हमीरपुर शहर को सुंदर एवं स्वच्छ बनाने के लिए रोटरी क्लब, शुभ प्रभात हेल्थ क्लब और अन्य संस्थाओं के सहयोग से विशेष सफाई अभियान आरंभ किया है। शुक्रवार को निगम के आयुक्त राकेश शर्मा, अन्य अधिकारियों, विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों, सफाई कर्मचारियों और अन्य स्वयंसेवियों ने हथली खड्ड से यह अभियान शुरू किया। इस दौरान उन्होंने हथली खड्ड और इसके आस-पास के क्षेत्र में फैले प्लास्टिक व अन्य कचरे को हटाया। नगर निगम के आयुक्त राकेश शर्मा ने बताया कि नगर निगम और शहर की विभिन्न संस्थाओं ने हमीरपुर शहर को सबसे सुंदर और स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया है। उन्होंने बताया कि निगम इन संस्थाओं के सहयोग से हर हफ्ते में एक दिन लगभग दो घंटे तक सफाई अभियान चलाएगी। इस दौरान शहर और इसके आस-पास के क्षेत्रों के जलस्रोतों की सफाई भी की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।