{"_id":"6a50d19f0728b82a1b0e6de9","slug":"video-guides-to-face-action-for-taking-tourists-to-hotels-and-shopping-showrooms-2026-07-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: पर्यटकों को होटल और शोरूम में खरीदारी कराने ले जाने पर गाइडों पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: पर्यटकों को होटल और शोरूम में खरीदारी कराने ले जाने पर गाइडों पर होगी कार्रवाई
आगरा। कोई गाइड किसी पर्यटकों को होटल या शोरूम में खरीदारी करने ले जाता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पर्यटक की शिकायत पर न सिर्फ प्राथमिकी दर्ज होगी बल्कि लाइसेंस निलंबन की रिपोर्ट भेजी जाएगी। यह बात बृहस्पतिवार को एसीपी ताज सुरक्षा यतेंद्र नागर ने टूरिस्ट गाइड्स के साथ बैठक में कही।
एसीपी ताज सुरक्षा ने बताया कि ताजमहल, आगरा किला, फतेहपुर सीकरी, सिकंदरा स्मारक पर बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। कई बार पर्यटकों के साथ धोखाधड़ी की शिकायतें मिलती हैं। इसको देखते हुए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। ताजमहल के पश्चिमी गेट पार्किंग के पास स्थित गाइडों की कैनोपी पर बैठक की गई। कहा गया कि पर्यटक गाइड पर सबसे ज्यादा भरोसा करता है। रजिस्टर्ड और स्टेट गाइड पर्यटकों को स्मारक का भ्रमण कराने के बाद दुकानों पर बहाने से ले जाते हैं। कई बार पर्यटकों की शिकायतें भी मिलती हैं। पर्यटक स्वयं किसी दुकान या अन्य शोरूम पर जाना चाहता है तो भी गाइड साथ नहीं जाएगा। सही गाइड को आईडी और लाइसेंस की कॉपी रखना अनिवार्य होगा। इनके बिना पर्यटक के साथ मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।