फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   MLC Dr Akash Agrawal stated that Samajwadi party will form government in UP in 2027

यूपी: 'शिक्षकों और वैश्य समाज के सम्मान की लड़ेंगे लड़ाई', आकाश अग्रवाल बोले- प्रदेश में बनेगी सपा की सरकार

Thu, 29 Oct 2026 10:45 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Thu, 29 Oct 2026 10:45 PM IST
सार

एमएलसी चुनाव में जीत के बाद सपा कार्यालय पहुंचे डाॅ. आकाश अग्रवाल ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में सपा की सरकार बनेगी। आगरा की नाै विधानसभा सीटों पर भी पार्टी जीत दर्ज करेगी।

विज्ञापन
MLC Dr Akash Agrawal stated that Samajwadi party will form government in UP in 2027
नवनिर्वाचित एमएलसी डाॅ. आकाश अग्रवाल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

समाजवादी पार्टी से नवनिर्वाचित शिक्षक एमएलसी डॉ. आकाश अग्रवाल ने कहा है कि वह विधान परिषद में शिक्षकों के अधिकारों और वैश्य समाज के सम्मान की लड़ाई मजबूती से लड़ेंगे। फतेहाबाद रोड स्थित सपा जिला कार्यालय पर बृहस्पतिवार को आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने अपनी जीत का श्रेय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, कार्यकर्ताओं, शिक्षकों को दिया।
विज्ञापन


डॉ. अग्रवाल ने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान भाजपा और प्रशासन ने शिक्षकों व कॉलेज प्रबंधकों को डराने-धमकाने का प्रयास किया, लेकिन शिक्षक समाज ने निडर होकर मतदान किया। डॉ. अग्रवाल ने दावा किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में सपा आगरा की सभी नौ सीटों पर जीत हासिल कर प्रदेश में सरकार बनाएगी।
विज्ञापन


प्रेस वार्ता में सपा जिलाध्यक्ष उदल सिंह कुशवाहा और जिला महासचिव संतोष पाल बघेल ने कहा कि यह परिणाम दर्शाते हैं कि प्रदेश का शिक्षक, युवा और बुद्धिजीवी वर्ग अब बदलाव चाहता है। उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय महाविद्यालय शिक्षक महासंघ के अध्यक्ष प्रो डा वीरेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। प्रदेश सचिव राहुल चतुर्वेदी ने कहा कि सत्ता के दबाव में चुनाव को प्रभावित करने के मंसूबों पर सपा कार्यकर्ताओं ने पानी फेर दिया। इस दौरान पूर्व प्रदेश सचिव राजपाल यादव, शिक्षक सभा जिलाध्यक्ष सुलेखा श्रीवास्तव, पवन प्रजापति, आदिल मिर्जा, जितेंद्र खटीक, पप्पू यादव, राकेश धनगर, उमेश कुमार, प्रहलाद गुर्जर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed