{"_id":"6ae382061db5a6e0b90d92c9","slug":"incarcerated-women-broke-their-fast-after-observing-religious-fast-on-karwachauth-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"सलाखों के पीछे करवाचाैथ: जेल में बंद महिलाओं ने व्रत के बाद खोला उपवास, पति के साथ की पूजा-अर्चना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सलाखों के पीछे करवाचाैथ: जेल में बंद महिलाओं ने व्रत के बाद खोला उपवास, पति के साथ की पूजा-अर्चना
Thu, 29 Oct 2026 10:57 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Thu, 29 Oct 2026 10:57 PM IST
सार
जेल में बंद महिला बंदियों के लिए करवाचाैथ पर पूजा-अर्चना के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे। पति की दीर्घायु के लिए महिला बंदियों ने व्रत रखा। जेल में पति के साथ पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन
जेल में बंद महिलाओं ने मनाई करवाचाैथ।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
करवाचाैथ पर सलाखों में बंद महिलाओं ने पति की दीर्घायु के लिए व्रत रखा। शाम को चंद्रमा के दर्शन के बाद व्रत भी खोला। 15 महिलाओं को पति का साथ भी मिल गया। जिला जेल में निरुद्ध 81 में से 70 महिलाओं ने व्रत रखा। जेल प्रशासन ने भी पूजा अर्चना के लिए विशेष इंतजाम किए थे।
जिला जेल में पुरुष बंदियों के साथ ही महिलाओं की बैरक भी हैं। त्योहार पर शाम के भोजन में पूड़ी सब्जी रखी गई थी। साथ ही मिठाई के भी इंतजाम थे। व्रत रखने के बाद शाम को मंदिर में पूजा कराई गई। 15 महिलाओं के पति भी बंद थे। उन्हें पुरुष बैरक से लाया गया। उन्होंने साथ मिलकर पूजा अर्चना की।