बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Uproar in Narmadapuram over removal of Dargah Muslim community alleges burning of chadar

Narmadapuram News: नर्मदापुरम में दरगाह हटाने पर बवाल, मुस्लिम समाज ने लगाए चादर जलाने के आरोप

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नर्मदापुरम Published by: नर्मदापुरम ब्यूरो Updated Fri, 10 Jul 2026 11:37 PM IST
Uproar in Narmadapuram over removal of Dargah Muslim community alleges burning of chadar

नर्मदापुरम में नर्मदा नदी के कर्बला घाट पर स्थित एक दरगाह को नगर पालिका प्रशासन द्वारा हटाए जाने के बाद शुक्रवार को विवाद गहरा गया। कार्रवाई के विरोध में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग नगर पालिका कार्यालय पहुंचे और प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर विरोध दर्ज कराया। समाज के लोगों का आरोप है कि प्रशासन ने धार्मिक स्थल हटाने जैसी संवेदनशील कार्रवाई समाज के प्रतिनिधियों की मौजूदगी के बिना की। साथ ही यह भी आरोप लगाया गया कि दरगाह पर चढ़ी धार्मिक चादर को जला दिया गया, जिससे उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। मामले को लेकर समाज ने निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

मुस्लिम कमेटी के जिला सचिव मोहम्मद जुनेद ताजी ने कहा कि कर्बला घाट स्थित यह दरगाह वर्षों पुरानी आस्था का केंद्र है, जहां पीढ़ियों से लोग श्रद्धा व्यक्त करते आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि मुहर्रम के दौरान ताजिया विसर्जन के समय भी बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचते हैं। उनका सवाल है कि यदि नगर पालिका का दावा है कि केवल पक्का निर्माण हटाया गया है, तो फिर दरगाह पर चढ़ी धार्मिक चादर किसने जलाई? उन्होंने पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

ये भी पढ़ें- चोरी का माल खरीदना पड़ा भारी, तीन चोरों संग सीहोर का सुनार गिरफ्तार, सात लाख के जेवर बरामद

वहीं, नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) वैभव देशमुख ने समाज की ओर से लगाए गए आरोपों से इनकार किया है। उन्होंने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों से सूचना मिलने के बाद नर्मदा तट पर बने धार्मिक निर्माण को हटाने के निर्देश प्राप्त हुए थे। सर्वोच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार नदी, जलाशय या अन्य वाटर बॉडी में बने स्थायी अतिक्रमणों को हटाने के लिए अलग से नोटिस देना आवश्यक नहीं होता। इसी प्रक्रिया के तहत नगर पालिका ने कार्रवाई करते हुए केवल पक्के निर्माण को हटाया है।

सीएमओ देशमुख ने धार्मिक चादर जलाने के आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि नगर पालिका के कर्मचारियों ने ऐसी कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने कहा कि उन्हें इस तरह की किसी घटना की जानकारी नहीं है। यदि चादर जलाने की कोई घटना सामने आती है तो उसकी जांच कराई जाएगी और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल दरगाह हटाने की कार्रवाई और धार्मिक चादर जलाने के आरोपों को लेकर नर्मदापुरम में माहौल गरमाया हुआ है। एक ओर मुस्लिम समाज प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठा रहा है, वहीं नगर पालिका इसे न्यायालय के दिशा-निर्देशों के अनुरूप की गई कार्रवाई बता रही है। ऐसे में दोनों पक्षों के दावों के बीच पूरे घटनाक्रम की सच्चाई अब जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

लोनी में 7 वर्षीय मासूम का गड्ढे में मिला शव; इलाके में शोक

10 Jul 2026

मौसम की मार से बीमार हो रहे लोग

10 Jul 2026

कुरुक्षेत्र: भारत-अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ किसानों का राष्ट्रव्यापी आंदोलन, 15 को मोटरसाइकिल यात्रा, 21 को दिल्ली घाट पर देंगे धरना

10 Jul 2026

Rajasthan Politics: गहलोत पर बरसे गृह मंत्री बेदम, कानून व्यवस्था पर भी दिया जवाब

10 Jul 2026

कानपुर में ‘जंगल की बंदूक': संदिग्ध हालातों में हुआ था हादसा, एसीपी बोले- बरामदगी के लिए तीन टीमें गठित

10 Jul 2026
विज्ञापन

प्रयागराज में रेलवे संसदीय सलाहकार समिति की बैठक में अलीगढ़ सांसद सतीश गौतम ने उठाए 12 मुद्दे

10 Jul 2026

फर्रुखाबाद में दर्दनाक हादसा, पिकअप ने बाइक को रौंदा, पिता-पुत्र की मौत और बच्ची गंभीर

10 Jul 2026
विज्ञापन

VIDEO: मुड़िया पूर्णिमा मेले की तैयारियों में जुटा रोडवेज विभाग, आगरा से मथुरा जाएंगी 250 बसें

10 Jul 2026

VIDEO: सेंट जॉर्जेस कॉलेज में कक्षा में गिरा प्लास्टर, बाल-बाल बचे विद्यार्थी

10 Jul 2026

Balod : महर्षि मुक्तानंद आश्रम से बेशकीमती चंदन के पेड़ों की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

10 Jul 2026

Rajouri: राजोरी में जहरीले जंगली मशरूम का कहर, एक ही परिवार के 7 सदस्य अस्पताल में भर्ती

10 Jul 2026

Video Report: किराये की चिंता छोड़ पढ़ाई की राह पर बढ़े कदम, सिरमौर में हिम बस कार्ड बना सहारा

10 Jul 2026

VIDEO: इंटरमीडिएट कम्पार्टमेंट की प्रयोगात्मक परीक्षा 16-17 जुलाई को, सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी

10 Jul 2026

VIDEO: संपत्ति के लिए सास को दिया चाय में जहर, कोर्ट के आदेश पर बहू के खिलाफ एफआईआर

10 Jul 2026

Saharanpur: बारिश बनी आफत, शाकंभरी मार्ग बंद, कई गांवों का संपर्क टूटा

10 Jul 2026

बिजनौर: मालन नदी उफान पर, हरिद्वार मार्ग बंद, ट्रैफिक डायवर्ट

10 Jul 2026

बागपत: खेत में धंसे ट्रैक्टर को निकालने के दौरान हादसा, दो किसानों की मौत

10 Jul 2026

Meerut: नवीन गल्ला मंडी में जलभराव से करोड़ों का खाद्यान्न खराब, व्यापारियों में रोष

10 Jul 2026

बारिश में बह गई सड़क: गाजियाबाद के इस इलाके में 25 फीट लंबा हिस्सा गायब, स्थानीय लोग पेरशान; Video

10 Jul 2026

गाजियाबाद में जलनिकासी फेल: 24 घंटे बाद भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलमग्न, भरा तीन फीट पानी; मरीज परेशान

10 Jul 2026

J&K: एलजी मनोज सिन्हा ने बालटाल बेस अस्पताल का किया दौरा, श्रद्धालुओं से मिलकर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Amarnath Yatra: शिवलिंग के पिघलने के बावजूद नहीं थमी आस्था, अमरनाथ गुफा पहुंच रहे हजारों श्रद्धालु

Kargil: ईरान के समर्थन में कारगिल बंद, अयातुल्ला खामेनेई की अंतिम रस्म पर लोगों की एकजुटता

Kargil: कारगिल में अयातुल्ला सैयद अली खामेनेई की अंतिम यात्रा में 15 हजार महिलाओं की भागीदारी

Amarnath Yatra: बाबा बर्फानी के भक्तों ने BRO को कहा धन्यवाद, बालटाल ट्रैक की बेहतरीन व्यवस्था की तारीफ

Kargil: ईरान के समर्थन में कारगिल में विशाल प्रदर्शन, अमेरिका और इस्राइल के खिलाफ हजारों लोग सड़कों पर

Kathua: कठुआ स्पोर्ट्स स्टेडियम की दुर्दशा के खिलाफ सड़कों पर उतरे युवा

10 Jul 2026

Balod : स्कूल में शिक्षकों की कमी, ग्रामीणों ने गेट पर ताला जड़ कर किया प्रदर्शन, आश्वासन के बाद खुला स्कूल

10 Jul 2026

Udhampur: 12 जुलाई की रैली को लेकर एनसी सक्रिय, उपमुख्यमंत्री सुरेंद्र चौधरी ने की तैयारी की समीक्षा

10 Jul 2026

Amarnath Yatra: अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा पर कड़ा पहरा, डीआईजी श्रीधर पाटिल ने सांबा में की हाई लेवल समीक्षा

10 Jul 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed