{"_id":"6a513d564798bad917058e93","slug":"video-road-to-be-built-up-to-rohit-yadavs-house-revenue-team-initiates-the-process-2026-07-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोहित यादव के घर तक बनेगा रास्ता, राजस्व टीम ने शुरू की कवायद; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहित यादव के घर तक बनेगा रास्ता, राजस्व टीम ने शुरू की कवायद; VIDEO
सुभाष गुप्ता
Updated Sat, 11 Jul 2026 12:13 AM IST
Link Copied
अंतरराष्ट्रीय जेवलिन थ्रो खिलाड़ी रोहित यादव के घर तक सड़क बनाने की कवायद तेज हो गई है। शुक्रवार को राजस्व टीम ने अदारी डभिया गांव पहुंचकर संभावित मार्ग का निरीक्षण किया और सरकारी नक्शे के आधार पर रास्ते के विकल्प तलाशे।
मछलीशहर तहसील के अदारी डभिया गांव निवासी रोहित यादव ने हाल ही में भुवनेश्वर में आयोजित प्रतियोगिता में 87.05 मीटर भाला फेंककर इस सत्र में भारत के नंबर एक जेवलिन थ्रो खिलाड़ी बनने का गौरव हासिल किया। उन्होंने इस प्रदर्शन से ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा को भी पीछे छोड़ दिया। इसके बावजूद उनके घर तक सड़क नहीं होने की खबर अमर उजाला ने दो जुलाई के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित की थी। खबर के बाद मामला सोशल मीडिया पर भी चर्चा में आया और शासन-प्रशासन ने संज्ञान लिया।
शुक्रवार को कानूनगो जयप्रकाश शर्मा के नेतृत्व में राजस्व टीम गांव पहुंची। टीम ने ग्राम प्रधान चंद्रशेन गिरी, लेखपाल अभिषेक सिंह, लेखपाल दुर्जन राम और ग्राम पंचायत अधिकारी अनिल सिंह के साथ मुख्य सड़क से रोहित यादव के घर तक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सरकारी नक्श
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।