{"_id":"6a50ecf5892b1496a906b03b","slug":"video-arms-cache-found-in-thar-11-automatic-pistols-magazines-seized-two-gun-smugglers-arrested-2026-07-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: थार में मिला हथियारों का जखीरा, 11 ऑटोमैटिक पिस्टल और मैगजीन बरामद, फर्जी नंबर प्लेट भी मिलीं; दो तस्कर दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: थार में मिला हथियारों का जखीरा, 11 ऑटोमैटिक पिस्टल और मैगजीन बरामद, फर्जी नंबर प्लेट भी मिलीं; दो तस्कर दबोचे
आगरा में खेरागढ़ पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। एसओजी पश्चिमी जोन और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने सैफऊ बॉर्डर के पास घेराबंदी कर दोनों को पकड़ा है। पुलिस ने उनके कब्जे से 11 ऑटोमैटिक पिस्टल, अतिरिक्त मैगजीन, महिंद्रा थार, नकदी और फर्जी नंबर प्लेट बरामद की है।
एडिशनल कमिश्नर सचिन्द्र पटेल ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि दो युवक बड़ी मात्रा में अवैध हथियारों की खेप लेकर क्षेत्र से गुजरने वाले हैं। सूचना मिलते ही खेरागढ़ पुलिस और एसओजी की टीम सक्रिय हो गई। सैफऊ बॉर्डर पर गौशाला के पास पुलिया पर चेकिंग शुरू की। इसी दौरान एक संदिग्ध कार को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखते ही वाहन सवारों ने भागने की कोशिश की, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर दोनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
आरोपियों और कार की तलाशी लेने पर 11 अवैध .32 बोर ऑटोमैटिक पिस्टल और 10 अतिरिक्त मैगजीन बरामद हुईं। इसके अलावा दो मोबाइल फोन, 5,850 रुपये नकद और चार नंबर प्लेट भी बरामद की गईं। बरामद नंबर प्लेटों में दो प्लेट फर्जी हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी वाहन की पहचान छिपाने के लिए इन फर्जी नंबर प्लेटों का इस्तेमाल कर रहे थे या नहीं।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हाथरस निवासी उदयवीर सिंह और राजस्थान के धौलपुर निवासी यश शर्मा उर्फ अन्नू के रूप में हुई है। दोनों लंबे समय से अवैध हथियारों की तस्करी के नेटवर्क से जुड़े हुए हैं। आरोपी अलग-अलग राज्यों से हथियार लाकर उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में उनकी सप्लाई करते थे। पुलिस फिलहाल पूछताछ में जुटी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।