{"_id":"6a5095c8de20b8949603bc70","slug":"video-mandi-under-19-district-school-sports-competition-venues-finalised-2026-07-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: मंडी में अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिताओं की तैयारियां शुरू, जिला स्तर के मुकाबलों के स्थल तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: मंडी में अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिताओं की तैयारियां शुरू, जिला स्तर के मुकाबलों के स्थल तय
Ankesh Dogra
Updated Fri, 10 Jul 2026 12:18 PM IST
उच्च शिक्षा विभाग ने मंडी जिले में आयोजित होने वाली अंडर-19 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं की तैयारियां शुरू कर दी हैं। पिछले वर्ष लगातार बारिश के कारण जोनल और जिला स्तर की प्रतियोगिताएं आयोजित नहीं हो पाई थीं। ऐसे में खिलाड़ियों का चयन ट्रायल के आधार पर करना पड़ा था। इस बार ऐसी स्थिति से बचने के लिए विभाग ने पहले ही प्रतियोगिताओं की विस्तृत रूपरेखा तैयार कर ली है।
प्रतियोगिताओं के आयोजन को लेकर जिला स्कूली क्रीड़ा संगठन की बैठक सीबीएसई वरिष्ठ माध्यमिक बाल स्कूल मंडी में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता उच्च शिक्षा उपनिदेशक यशवीर धीमान ने की। इसमें जिले के विभिन्न उच्च एवं वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों के शारीरिक शिक्षकों ने भाग लेकर आयोजन संबंधी तैयारियों पर चर्चा की।
बैठक में विभिन्न खेल स्पर्धाओं के आयोजन स्थल भी निर्धारित किए गए। तय कार्यक्रम के अनुसार लड़कों की माइनर गेम्स का आयोजन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बालीचौकी, जबकि लड़कियों की माइनर गेम्स राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जंजैहली में आयोजित होंगी।
इसी तरह लड़कों की मेजर गेम्स राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुंदरनगर तथा लड़कियों की मेजर गेम्स राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हटगढ़ में कराई जाएंगी। एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौंतड़ा में आयोजित होंगी, जबकि सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं की मेजबानी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बलद्वाड़ा करेगा।
उच्च शिक्षा उपनिदेशक यशवीर धीमान ने कहा कि मंडी जिला शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी अपनी अलग पहचान रखता है। उन्होंने शारीरिक शिक्षकों से खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण देकर प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करने और इस वर्ष भी जिला का उत्कृष्ट प्रदर्शन सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
बैठक में सहायक जिला शारीरिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार, दीपक यादव, जितेंद्र कुमार यादव सहित जिले के कई शारीरिक शिक्षक उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।