{"_id":"6a50e86b79dfc8a4df0622f4","slug":"video-host-agra-kicks-off-police-sports-competition-with-win-on-first-day-2026-07-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता में पहले दिन मेजबान आगरा का जीत से आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता में पहले दिन मेजबान आगरा का जीत से आगाज
पुलिस की पहचान सिर्फ कानून-व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल के मैदान में भी खाकी का जज्बा पूरे दमखम के साथ नजर आता है। इसी उत्साह के बीच बृहस्पतिवार को पुलिस लाइंस परेड मैदान में 18वीं अंतर जनपदीय फुटबाल एवं वैज्ञानिक अनुसंधान प्रतियोगिता-2026 का शुभारंभ हुआ। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में आगरा जोन के विभिन्न जनपदों के 227 प्रतिभागी खेल कौशल और शोध प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। उद्घाटन दिवस पर पुरुष और महिला दोनों वर्गों में कमिश्नरेट आगरा की टीमों ने शानदार जीत दर्ज कर मेजबान जिले को शानदार शुरुआत दिलाई। प्रतियोगिता का शुभारंभ पुलिस आयुक्त दीपक कुमार और अपर पुलिस आयुक्त सचिंद्र पटेल ने किया। खिलाड़ियों और अधिकारियों को खेल भावना, अनुशासन, निष्पक्षता व टीम भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने की शपथ दिलाई गई। पुलिस आयुक्त ने कहा कि ऐसे आयोजन पुलिस विभाग में आपसी समन्वय, अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को मजबूत करते हैं। पुलिस लाइंस परेड मैदान में 9 से 11 जुलाई तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में फुटबाल प्रतियोगिता के लिए आगरा, अलीगढ़, हाथरस, कासगंज, एटा, फिरोजाबाद, मैनपुरी और मथुरा की टीमें हिस्सा ले रही हैं। वहीं वैज्ञानिक अनुसंधान प्रतियोगिता में आगरा, अलीगढ़, हाथरस, कासगंज, एटा, फिरोजाबाद और मैनपुरी के दल अपने शोध कार्य प्रस्तुत करेंगे। प्रतियोगिता में फुटबाल के पुरुष वर्ग के 121, महिला वर्ग की 75 खिलाड़ी और वैज्ञानिक अनुसंधान के 31 सदस्य सहित कुल 227 प्रतिभागी शामिल हैं। पुरुष वर्ग के उद्घाटन मुकाबले में कमिश्नरेट आगरा ने मैनपुरी को 4-1 से हराकर जीत दर्ज की। दूसरे मैच में अलीगढ़ ने मथुरा को 3-0, तीसरे मुकाबले में एटा ने हाथरस को 1-0 और चौथे मैच में फिरोजाबाद ने कासगंज को 3-0 से पराजित किया। महिला वर्ग में अलीगढ़ ने मथुरा को 2-1 से, फिरोजाबाद ने हाथरस को 2-0, कमिश्नरेट आगरा ने एटा को 3-0 से हराकर अपने अभियान की दमदार शुरुआत की। उद्घाटन समारोह में डीसीपी ट्रैफिक सोनम कुमार, डीसीपी पश्चिमी आदित्य, अपर पुलिस उपायुक्त प्रोटोकॉल पूनम सिरोही आदि उपस्थित रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।