{"_id":"6a50e843c3646f3e8d031bfe","slug":"video-drone-didi-scheme-mired-in-costs-and-technical-glitches-2026-07-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: खर्च और तकनीकी खामियों में उलझी ड्रोन दीदी योजना, धरातल पर हुई फ्लाॅप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: खर्च और तकनीकी खामियों में उलझी ड्रोन दीदी योजना, धरातल पर हुई फ्लाॅप
ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और किसानों को आधुनिक टेक्नोलॉजी से जोड़ने के उद्देश्य से शुरू की गई ड्रोन दीदी योजना क्षेत्र में फिलहाल परवान नहीं चढ़ सकी है। तीन साल पहले खंदौली, फतेहाबाद, बाह क्षेत्र की तीन महिलाओं को खेतों में उर्वरक और कीटनाशकों के छिड़काव के लिए ड्रोन दिए गए थे, ताकि वे रोजगार के साथ अतिरिक्त आय अर्जित कर सकें। लेकिन धरातल पर यह योजना पूरी तरह फ्लॉप साबित हुई। इस योजना के बंद होने की सबसे बड़ी वजह ड्रोन को लाने-ले जाने में होने वाला भारी-भरकम खर्च रहा। एक साधारण महिला के लिए रोजाना ड्रोन को खेत तक ले जाने में ही 1,000 से 1,500 रुपये खर्च हो जाते थे, जो एक आम महिला के बजट से बाहर था। इसके अलावा, तकनीकी खामियां भी बड़ी बाधा बनीं, ड्रोन की बैटरी की क्षमता बेहद कम थी और लिक्विड (कीटनाशक) ले जाने की क्षमता भी सीमित थी, जिससे बार-बार रीफिलिंग करनी पड़ती थी। हालांकि, छह महीने पहले इस योजना को दोबारा रफ्तार देने के लिए 10,15 नई ड्रोन दीदियों को ट्रेनिंग दी गई है, जिससे एक बार फिर उम्मीदें जागी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।