{"_id":"6a513b7dde20b8949603bd19","slug":"video-foundation-stones-laid-development-works-worth-about-3-crore-in-robertsganj-churk-and-dala-2026-07-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"राॅबर्ट्सगंज, चुर्क और डाला में 2.93 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राॅबर्ट्सगंज, चुर्क और डाला में 2.93 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास; VIDEO
राॅबर्ट्सगंज विधायक भूपेश चौबे ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री अल्पविकसित शहरी विकास योजना के तहत 2.93 करोड़ रुपये की लागत से 10 विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इनमें राॅबर्ट्सगंज नगर पालिका क्षेत्र में पांच, चुर्क नगर पंचायत में तीन और डाला नगर पंचायत में दो कार्य शामिल हैं।
डूडा विभाग की ओर से कराए जाने वाले इन कार्यों में सीसी रोड, इंटरलॉकिंग सड़क और नाली निर्माण शामिल हैं। इनके पूरा होने से शहरी क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा और जल निकासी व्यवस्था में सुधार आएगा। इस मौके पर विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि क्षेत्र के जनप्रतिनिधि के रूप में वह नागरिकों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश तेजी से विकास कर रहा है। कार्यक्रम में परियोजना निदेशक डूडा सुधांशु शेखर शर्मा, अवर अभियंता जितेंद्र कुमार तिवारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप और समयबद्ध तरीके से पूरा कराने का भरोसा दिलाया। इस मौके पर सभासद अनिता देवी,विकास मिश्रा, दिनेश कुमार, बलराम सोनी, संजय जायसवाल,अरूण कुमार, बंटी आदि उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।