{"_id":"6a50e83028368e356501d9d1","slug":"video-four-players-from-agra-secure-direct-entry-to-up-under-19-final-trials-2026-07-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: स्पीड हंट अभियान में आगरा के पेसरों का जलवा, चार खिलाड़ियों को मिला यूपी अंडर-19 फाइनल ट्रायल का सीधा टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: स्पीड हंट अभियान में आगरा के पेसरों का जलवा, चार खिलाड़ियों को मिला यूपी अंडर-19 फाइनल ट्रायल का सीधा टिकट
आगरा की तेज गेंदबाजी पूरे उत्तर प्रदेश में अपनी रफ्तार का लोहा मनवा रही है। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) के स्पीड हंट अभियान में जिले के पांच युवा पेसरों ने 130+ किमी/घंटा से अधिक की रफ्तार से गेंद फेंककर यूपी अंडर-19 टीम के फाइनल ट्रायल का सीधा टिकट हासिल कर लिया। सबसे बड़ी उपलब्धि शौर्य प्रताप सिंह के नाम रही, जिन्होंने 135 किमी/घंटा की रफ्तार से गेंदबाजी कर प्रदेशभर में आयोजित स्पीड हंट ट्रायल में अंडर-19 वर्ग के संयुक्त रूप से सबसे तेज गेंदबाज बनने का गौरव हासिल किया। उनके साथ शिवा जादौन, तन्मय गुप्ता और अभय राणा भी अपनी गति के दम पर अंतिम चयन प्रक्रिया तक पहुंच गए। यूपीसीए ने प्रदेश में पहली बार स्पीड हंट अभियान शुरू किया है, जिसका उद्देश्य छिपी हुई तेज गेंदबाजी प्रतिभाओं की पहचान करना है। आधुनिक स्पीड गन से खिलाड़ियों की रफ्तार मापी गई और 130 किमी/घंटा या उससे अधिक गति दर्ज करने वाले अंडर-19 खिलाड़ियों को सीधे फाइनल ट्रायल मैचों में शामिल करने का फैसला लिया गया। शौर्य प्रताप सिंह की 135 किमी/घंटा की रफ्तार पूरे अभियान की सबसे बड़ी उपलब्धियों में गिनी जा रही है। साथ ही शिवा जादौन, तन्मय गुप्ता और अभय राणा ने भी साबित किया कि आगरा अब सिर्फ बल्लेबाज ही नहीं, बल्कि तेज गेंदबाज तैयार करने की नई पहचान भी बना रहा है। अब इन खिलाड़ियों की असली परीक्षा यूपी अंडर-19 टीम के फाइनल ट्रायल मैचों में होगी। आगरा क्रिकेट एसोसिएशन आगरा के अध्यक्ष सुनील जोशन के मुताबिक उम्मीद है ये खिलाड़ी उत्तर प्रदेश की जर्सी पहनकर जिले का नाम रोशन करेंगे। शौर्य प्रताप सिंह ने कहा कि फाइनल ट्रायल का सीधा मौका मिलना मेरे क्रिकेट कॅरिअर का सबसे बड़ा अवसर है। शिवा जादौन ने कहा स्पीड हंट ने हम जैसे युवा तेज गेंदबाजों को अपनी क्षमता दिखाने का बेहतरीन मंच दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।