फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Janjgir-Champa News ›   Congress stages protest against ED action regarding NEET paper leak clash with police during effigy burning in

Janjgir-Champa: नीट पेपर लीक- ईडी कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस का हल्लाबोल, पुतला दहन के दौरान पुलिस से झड़प

Fri, 10 Jul 2026 08:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर-चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर-चांपा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 10 Jul 2026 08:02 PM IST
सार

जांजगीर-चांपा में कथित नीट पेपर लीक मामले और कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल पर ईडी की कार्रवाई के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने जोरदार प्रदर्शन किया।

विज्ञापन

विस्तार

जांजगीर-चांपा में कथित नीट पेपर लीक मामले और कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल पर ईडी की कार्रवाई के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने जोरदार प्रदर्शन किया। कचहरी चौक पर धरना, नारेबाजी और पुतला दहन के दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की हुई। इस दौरान जलते पुतले की चपेट में आने से कुछ कार्यकर्ता झुलस गए, जिन्हें मौके पर प्राथमिक उपचार दिया गया।

विज्ञापन


जिला मुख्यालय के कचहरी चौक पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र की मोदी सरकार और राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। इसके बाद सरकार का पुतला दहन किया गया। पुतला दहन के दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास किया, जिससे दोनों पक्षों के बीच झड़प और धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई। इस दौरान जलते पुतले की आग की चपेट में आने से कुछ कांग्रेस कार्यकर्ता झुलस गए, जिन्हें मौके पर प्राथमिक उपचार दिया गया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर विपक्ष को निशाना बनाया जा रहा है और नीट पेपर लीक जैसे मुद्दों से ध्यान भटकाने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं पूरे प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed