{"_id":"69722fc5ad091d77410ac930","slug":"a-data-entry-operator-at-the-magarlod-district-panchayat-embezzled-rs852-lakh-and-was-sent-to-jail-after-his-addiction-to-online-gaming-proved-fatal-dhamtari-news-c-1-1-noi1490-3870376-2026-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"धमतरी: डाटा एंट्री ऑपरेटर ने 8.52 लाख रुपये का किया गबन, पुलिस ने भेजा जेल, ऑनलाइन गेमिंग की लत पड़ी भारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धमतरी: डाटा एंट्री ऑपरेटर ने 8.52 लाख रुपये का किया गबन, पुलिस ने भेजा जेल, ऑनलाइन गेमिंग की लत पड़ी भारी
Thu, 22 Jan 2026 07:57 PM IST
धमतरी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
Published by: धमतरी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 07:57 PM IST
सार
पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।बताया गया कि 16 जनवरी 2026 को जनपद पंचायत मगरलोड की मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा थाना मगरलोड में घोटाला मामले का रिपोर्ट दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन
video
- फोटो : credit
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धमतरी।जिले के मगरलोड जनपद पंचायत में वित्तीय घोटाला का मामला सामने आया है। जहां एक डाटा एंट्री ऑपरेटर ने 8.52 लाख रुपये का गबन कर लिया। घोटाला का मामला मगरलोड थाना में दर्ज कराया गया था।जिसके बाद पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।बताया गया कि 16 जनवरी 2026 को जनपद पंचायत मगरलोड की मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा थाना मगरलोड में घोटाला मामले का रिपोर्ट दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन
जिसमें जनपद पंचायत कार्यालय मगरलोड में पदस्थ डाटा एंट्री ऑपरेटर धमेन्द्र साहू 36 वर्ष निवासी नवागांव-मगरलोड द्वारा गंभीर वित्तीय अनियमितता एवं धोखाधड़ी की गई है।रिपोर्ट के अनुसार आरोपी द्वारा जनपद पंचायत कार्यालय के 6 नग शासकीय चेक चोरी कर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी दिव्या ठाकुर के फर्जी हस्ताक्षर कर कुल 8 लाख 52 हजार 795 रूपये की राशि को अपने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया एवं एक्सिस बैंक के खातों में स्थानांतरित कर आहरण किया गया तथा उक्त राशि को स्वयं उपयोग में लिया गया।पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई थी।इस दौरान बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा भैसमुंडी एवं शाखा मेघा से लेन-देन संबंधी दस्तावेज प्राप्त किए गए।वही RTGS हेतु आरोपी द्वारा फर्जी हस्ताक्षर से जारी पत्रों की जांच की गई।
विज्ञापन
आरोपी के एसबीआई खाते की बैंक ट्रांजेक्शन डिटेल प्राप्त की गई,जांच में यह तथ्य सामने आया कि आरोपी के खाते में 1 जुलाई 2025 से 3 जनवरी 2026 के मध्य 8 लाख 22 हजार 795 रूपये की राशि अंतरित हुई है।आरोपी ने उक्त राशि को ऑनलाइन गेमिंग ऐप “LM एप्लीकेशन” के माध्यम से खर्च करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से संबंधित मोबाइल फोन को जप्त किया गया।वही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
विज्ञापन