फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Dhamtari News ›   Ramveer arrived in Dhamtari and met Collector

धमतरी पहुंचे 'पॉन्ड मैन ऑफ इंडिया': कलेक्टर संग जल संरक्षण पर मंथन, आमा तालाब का किया सर्वे

Tue, 30 Jun 2026 09:31 PM IST
धमतरी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी Published by: धमतरी ब्यूरो Updated Tue, 30 Jun 2026 09:31 PM IST
सार

पॉन्ड मैन ऑफ इंडिया रामवीर तंवर ने धमतरी में कलेक्टर अविनाश मिश्रा से मुलाकात कर जल संरक्षण और तालाबों के विकास पर चर्चा की। उन्होंने भखारा स्थित आमा तालाब का सर्वे भी किया, जिसे रामसर साइट घोषित कराने की दिशा में प्रक्रिया आगे बढ़ रही है।

विज्ञापन
Ramveer arrived in Dhamtari and met Collector
कलेक्टर संग जल संरक्षण पर मंथन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धमतरी में देश में जल संरक्षण, तालाबों के सौंदर्यीकरण, मृत जल निकायों के पुनर्जीवन और शहरी वन विकसित करने के लिए पॉन्ड मैन ऑफ इंडिया के नाम से प्रसिद्ध रामवीर तंवर ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर अविनाश मिश्रा से मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच जिले में जल संरक्षण और तालाबों के विकास को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

विज्ञापन


कलेक्टर ने रामवीर तंवर से उनके द्वारा देशभर में किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। साथ ही धमतरी जिले के मकई तालाब और कांटा तालाब के सौंदर्यीकरण तथा सुव्यवस्थित विकास पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन


इसके बाद रामवीर तंवर ने भखारा स्थित आमा तालाब का विस्तृत निरीक्षण और सर्वे किया। आमा तालाब को रामसर साइट घोषित कराने की दिशा में शासन के निर्देशों के अनुरूप ड्रोन कैमरे की सहायता से जल क्षेत्र, जैव विविधता, प्रवासी पक्षियों के आवास और तालाब के पारिस्थितिकीय महत्व का विस्तृत आकलन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि रामवीर तंवर को जल संरक्षण और तालाबों के पुनर्जीवन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए पॉन्ड मैन ऑफ इंडिया के नाम से जाना जाता है। उन्होंने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, मध्य प्रदेश, दिल्ली, गुजरात और कर्नाटक सहित विभिन्न राज्यों में लगभग 80 तालाबों का संरक्षण, सफाई और जीर्णोद्धार कराया है। वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ के बिलासपुर और जगदलपुर में भी तालाबों के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

फोटो

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed