फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Two accused arrested for editing and circulating a viral video featuring a BJP flag.

Chhattisgarh: धमतरी में एडिटेड वीडियो से तिरंगे के अपमान का भ्रामक दावा, दो आरोपी गिरफ्तार; मोबाइल जब्त

Tue, 18 Aug 2026 09:25 PM IST
धमतरी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी Published by: धमतरी ब्यूरो Updated Tue, 18 Aug 2026 09:25 PM IST
सार

धमतरी में सोशल मीडिया पर एडिटेड और भ्रामक वीडियो प्रसारित करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने भाजपा के झंडे वाले वीडियो को एडिट कर तिरंगे के अपमान से जोड़कर सोशल मीडिया पर अपलोड किया था।

विज्ञापन
Two accused arrested for editing and circulating a viral video featuring a BJP flag.
दो आरोपी गिरफ्तार

विस्तार

धमतरी जिले में सोशल मीडिया पर एक पुराने वीडियो को एडिट कर उसे स्वतंत्रता दिवस से जोड़कर भ्रामक तरीके से प्रसारित करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि भाजपा के झंडे से जुड़े वीडियो में डिजिटल बदलाव कर उसे इस तरह पेश किया गया, जिससे लोगों के बीच तिरंगे के अपमान का भ्रम पैदा हो।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, मूल वीडियो 22 मार्च 2026 को कुरूद स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम का था। कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी का झंडा फहराया था। बाद में इसी वीडियो को डाउनलोड कर एडिट किया गया और स्वतंत्रता दिवस के संदर्भ में “धमतरी में तिरंगे की जगह BJP का झंडा, स्वतंत्रता दिवस पर उठे सवाल” जैसे भ्रामक संदेश के साथ सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया।
विज्ञापन


एडिटिंग एप से बदला गया वीडियो
मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान भुनेश्वर निराला (25) और राकेश निराला (35), निवासी ग्राम जिल्दी, थाना सारंगढ़, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ को नोटिस देकर पूछताछ की गई। पुलिस ने दोनों के मोबाइल फोन की विधिवत जांच की। जांच में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के साथ वीडियो एडिटिंग एप्लीकेशन भी मिले। पुलिस के अनुसार मूल वीडियो में News Banao App की मदद से बदलाव कर भ्रामक शीर्षक और तिरंगे का प्रतीक जोड़ा गया था। इसके बाद वीडियो को Instagram और Facebook पर अपलोड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिलीट करने के बाद भी मिले डिजिटल सबूत
पूछताछ में आरोपियों ने वीडियो बाद में डिलीट करने की बात बताई। हालांकि, पुलिस को Instagram के Recently Deleted सेक्शन में भी संबंधित वीडियो के साक्ष्य मिल गए। पुलिस ने स्क्रीनशॉट सहित अन्य डिजिटल प्रमाण सुरक्षित किए। राकेश के मोबाइल से मूल वीडियो से संबंधित तस्वीरें भी बरामद हुईं। पुलिस ने दोनों मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं, जिनकी कुल कीमत करीब 45 हजार रुपये बताई गई है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed