फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   A Congress booth worker's name appears on the BJP's SC Morcha list! The list was removed after objections, but

Chhattisgarh: भाजपा की संगठनात्मक सूची में कांग्रेस कार्यकर्ता का नाम!, रविशंकर बोले- मैंने सदस्यता ही नहीं ली

Tue, 18 Aug 2026 09:30 PM IST
अंबिकापुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर Published by: अंबिकापुर ब्यूरो Updated Tue, 18 Aug 2026 09:30 PM IST
सार

कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि ग्राम करजी निवासी कांग्रेस कार्यकर्ता रविशंकर नायक का नाम उनकी सहमति के बिना भाजपा के दरिमा मंडल अनुसूचित जाति मोर्चा की पदाधिकारियों की सूची में शामिल कर दिया गया।

विज्ञापन
A Congress booth worker's name appears on the BJP's SC Morcha list! The list was removed after objections, but
कांग्रेस मीडिया सेल प्रभारी ने किया प्रेस वार्ता।

विस्तार

छत्तीसगढ़ के सरगुजा में भाजपा की संगठनात्मक सूची को लेकर सियासी विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि ग्राम करजी निवासी कांग्रेस कार्यकर्ता रविशंकर नायक का नाम उनकी सहमति के बिना भाजपा के दरिमा मंडल अनुसूचित जाति मोर्चा की पदाधिकारियों की सूची में शामिल कर दिया गया। मामला सामने आने के बाद सूची सोशल मीडिया से हटा ली गई, लेकिन कांग्रेस का कहना है कि अब तक इस पर भाजपा की ओर से कोई स्पष्ट सार्वजनिक जवाब नहीं आया है।
विज्ञापन


मंगलवार को राजीव भवन में कांग्रेस मीडिया सेल प्रभारी अनूप मेहता के साथ पत्रकारवार्ता में रविशंकर नायक ने अपना पक्ष रखा। उन्होंने बताया कि वे ग्राम करजी के कांग्रेस समर्थित उपसरपंच हैं और लुंड्रा विधानसभा क्षेत्र के करजी बूथ क्रमांक 169 में कांग्रेस के बूथ लेवल कार्यकर्ता के रूप में सक्रिय हैं।
विज्ञापन


नायक के मुताबिक, सोशल मीडिया पर भाजपा की संगठनात्मक सूची देखने के दौरान अचानक उन्हें अपना नाम भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की सूची में दिखाई दिया। उन्होंने कहा कि उन्होंने भाजपा की सदस्यता नहीं ली है और न ही किसी पद के लिए अपनी सहमति दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविशंकर नायक ने बताया कि उन्होंने मामले की जानकारी भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष महेंद्र रवि और दरिमा मंडल अध्यक्ष को लिखित रूप से दी। इसके बाद सूची सोशल मीडिया से हटा ली गई। हालांकि, नाम किस आधार पर जोड़ा गया और बाद में क्यों हटाया गया, इस संबंध में कोई सार्वजनिक स्पष्टीकरण सामने नहीं आया।


उन्होंने बताया कि मई में उन्होंने सरगुजा जिला भाजपा अध्यक्ष से भी मुलाकात कर अपनी स्थिति स्पष्ट की थी। नायक का कहना है कि वे शपथपत्र देकर भी यह साबित करने को तैयार थे कि उन्होंने भाजपा की सदस्यता नहीं ली है। नायक ने कहा कि उनका परिवार लंबे समय से कांग्रेस से जुड़ा रहा है। कांग्रेस ने पूरे मामले को भाजपा की संगठनात्मक प्रक्रिया पर गंभीर सवाल बताते हुए मांग की है कि पार्टी इस कथित गलती की वास्तविक वजह सार्वजनिक करे और बाकायदा भूल-सुधार जारी कर स्थिति स्पष्ट करे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed