फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Dispute over possession of 65 acres of land in Demar village

धमतरी: देमार गांव में 65 एकड़ जमीन पर कब्जे का विवाद, किसानों ने किया कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

Mon, 28 Apr 2025 06:53 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी Published by: श्याम जी. Updated Mon, 28 Apr 2025 06:53 PM IST
सार

किसानों का कहना है कि यह 65 एकड़ जमीन कई साल पहले गांव के 37 किसानों ने खरीदी थी और वे तब से इस पर खेती कर रहे हैं। उनके पास जमीन के सभी वैध दस्तावेज मौजूद हैं। इसके बावजूद, अशोक पुरी गोस्वामी ने इस जमीन को अपनी बताकर तहसील न्यायालय में कब्जे की मांग की है।

विज्ञापन
Dispute over possession of 65 acres of land in Demar village
किसानों ने किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धमतरी जिले के ग्राम देमार में 65 एकड़ जमीन को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया है। एक व्यक्ति अशोक पुरी गोस्वामी ने इस जमीन पर अपना दावा ठोकते हुए तहसील न्यायालय में कब्जे के लिए आवेदन दायर किया है। इससे ग्रामीण और किसान आक्रोशित हो गए हैं। गुस्साए ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया और दावा करने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन


ग्राम देमार के किसानों का कहना है कि यह 65 एकड़ जमीन कई साल पहले गांव के 37 किसानों ने खरीदी थी और वे तब से इस पर खेती कर रहे हैं। उनके पास जमीन के सभी वैध दस्तावेज मौजूद हैं। इसके बावजूद, अशोक पुरी गोस्वामी ने इस जमीन को अपनी बताकर तहसील न्यायालय में कब्जे की मांग की है। किसानों का आरोप है कि गोस्वामी ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर यह प्रकरण दायर किया है और उन्हें परेशान करने की कोशिश कर रहा है। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि गोस्वामी के पास वर्तमान में गांव में कोई जमीन नहीं है और वह भू-माफियाओं के साथ मिलकर इस जमीन पर अवैध कब्जा करना चाहता है।
विज्ञापन


ग्रामीणों और किसानों ने जिला प्रशासन से इस मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग की है। जिला प्रशासन ने कहा है कि किसानों की शिकायतों की जांच की जाएगी और उसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed