सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   Bank employees defrauded loan money police arrested six accused in Durg

दुर्ग: बैंक कर्मचारियों ने लोन के पैसे में की धोखाधड़ी, पुलिस ने छह आरोपियों को किया गिरफ्तार

अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 10 Nov 2025 08:16 PM IST
विज्ञापन
सार

दुर्ग में ईसाफ स्माल फाइनेंस बैंक के कर्मचारियों के द्वारा लोन के पैसे को धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है वही 4 अन्य आरोपियों की पतासाजी में जुट गई है आरोपियों ने 240 ग्राहकों से 85 लाख का धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम दिए थे।

Bank employees defrauded loan money police arrested six accused in Durg
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

दुर्ग में ईसाफ स्माल फाइनेंस बैंक के कर्मचारियों के द्वारा लोन के पैसे को धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है वही 4 अन्य आरोपियों की पतासाजी में जुट गई है आरोपियों ने 240 ग्राहकों से 85 लाख का धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम दिए थे। पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

Trending Videos


ईसाफ स्माल फाइनेंस बैंक शाखा के क्षेत्रीय प्रबंधक ने पुलगांव थाने में शिकायत दर्ज कराई कि बैंक के 240 ग्राहकों के द्वारा लोन के पैसा को जमा कर दिए है लेकिन जमा किए पैसा बैंक में जमा नहीं हुआ। जिसके बाद पूरे मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई गई जहां जांच के दौरान जानकारी लगी कि बैंक में काम करने वाले संग्रह कर्मचारियों के द्वारा ग्राहक से लोन का पैसा एकत्रित कर बैंक में जमा नहीं किए जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में 6 आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर बताए कि लोन के पैसे का 85 लाख गबन करने अपने निजी उपयोग खर्च कर लिए है। पुलिस ने बैंक में काम करने वाले। संग्रह कर्मचारी टीका राम पाटले,आकाश नायक, ओम प्रकाश कोसरे, आर्या गोस्वामी,रेशमा वर्मा और अंकिता पासवान शामिल है।इसके अलावा 4 और कर्मचारी है जो अभी फरार बताया जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्ग शहर एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस मामला दर्ज कर विवेचना में जुट गई थी। विवेचना के दौरान पुलिस ने 240 लोन लेने वाले ग्राहकों के साथ साथ बैंक के कर्मचारियों से भी पूछताछ की है। इस दौरान जानकारी लगी कि लोन लेने वाले ग्राहक बैंक के संग्रह कर्मचारी के पास पैसा जमा करते थे लेकिन ग्राहक का पैसा संग्रह कर्मचारियों ने उस पैसे को खुद के निजी खर्च कर दिया गया। पुलिस ने बैंक में काम करने वाले 6 संग्रह कर्मचारियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है वही फरार 4 अन्य कमर्चारियों की पतासाजी में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed