{"_id":"69d0ad74b1e88b7fc70b29a9","slug":"durg-cheating-durg-bhilai-news-c-1-1-noi1483-4124988-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Durg : बुजुर्ग महिला दिनदहाड़े ठगी की शिकार, लाखों रुपये के जेवर लेकर फरार, पुलिस आरोपियों की ततलाश में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Durg : बुजुर्ग महिला दिनदहाड़े ठगी की शिकार, लाखों रुपये के जेवर लेकर फरार, पुलिस आरोपियों की ततलाश में जुटी
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
Published by: दुर्ग-भिलाई ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 01:43 PM IST
विज्ञापन
सार
दुर्ग के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र हटरी बाजार में एक बुजुर्ग महिला ठगी का शिकार हो गई। ठगों ने झांसा देकर महिला के करीब 1.52 लाख रुपये के सोने के जेवर ठग लिए और फरार हो गए।
बुजुर्ग महिला से लाखो की ठगी
विज्ञापन
विस्तार
दुर्ग के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र हटरी बाजार में एक बुजुर्ग महिला ठगी का शिकार हो गई। ठगों ने झांसा देकर महिला के करीब 1.52 लाख रुपये के सोने के जेवर ठग लिए और फरार हो गए। पुलिस ने तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos
बालोद जिले के डौंडी की रहने वाली 68 वर्षीय लक्ष्मी जैन 2 अप्रैल को दुर्ग के हटरी बाजार में प्रदीप ग्रीन स्टोर के पास थीं। इसी दौरान एक महिला और दो पुरुष उनके पास आए। उन्होंने थैले में रखे कागज के बंडल को नोटों का बंडल बताकर महिला को अपनी बातों में फंसा लिया। ठगों ने लक्ष्मी जैन से पहने हुए सोने की अंगूठी, मंगलसूत्र और चूड़ियां उतरवा लीं। उन्होंने जेवरों को कपड़े में बांधने का नाटक किया और चुपके से असली जेवर बदल दिए। इसके बाद उन्होंने महिला को सुरक्षित घर जाने का झांसा देकर ई-रिक्शा में बैठा दिया। कुछ दूर जाने पर महिला ने पोटली खोली तो उसमें प्लास्टिक की चूड़ी और पत्थर मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
ठगी का तरीका
ठगों ने पहले महिला को कागज की गड्डी दिखाकर विश्वास में लिया। उन्होंने महिला को यह विश्वास दिलाया कि वे उनके जेवर सुरक्षित रखेंगे। जेवर उतरवाने के बाद, उन्होंने बड़ी चालाकी से उन्हें नकली जेवरों से बदल दिया। यह सब उन्होंने महिला को घर भेजने के बहाने किया। इस तरह उन्होंने दिनदहाड़े इस वारदात को अंजाम दिया। ठगे गए जेवरों में 10 ग्राम का मंगलसूत्र, 25 ग्राम की चूड़ियां और 5 ग्राम की अंगूठी शामिल है।
पुलिस की कार्रवाई
पीड़ित महिला ने तुरंत अपने परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद थाना पहुंचकर तीन अज्ञात ठगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर ठगी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस बाजार के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है।