{"_id":"6a5b7666f15a89379d015672","slug":"durg-drugs-arrest-durg-bhilai-news-c-1-1-noi1483-4515344-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Durg : मादक पदार्थ की सप्लाई करने वाले दो गिरफ्तार, दुर्ग से भिलाई लाकर बेचते पकड़े गए आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Durg : मादक पदार्थ की सप्लाई करने वाले दो गिरफ्तार, दुर्ग से भिलाई लाकर बेचते पकड़े गए आरोपी
Sat, 18 Jul 2026 07:09 PM IST
दुर्ग-भिलाई ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
Published by: दुर्ग-भिलाई ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 07:09 PM IST
सार
दुर्ग के सुपेला थाना पुलिस ने लग्जरी कार में मादक पदार्थ सप्लाई करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।पुलिस ने आरोपियों के पास से मादक पदार्थ हेरोइन (चिट्टा),दो मोबाइल फोन सहित एक लग्जरी कार बरामद किया है।
विज्ञापन
मादक पदार्थ सप्लाई करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुर्ग के सुपेला थाना पुलिस ने लग्जरी कार में मादक पदार्थ सप्लाई करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।पुलिस ने आरोपियों के पास से मादक पदार्थ हेरोइन (चिट्टा),दो मोबाइल फोन सहित एक लग्जरी कार बरामद किया है जिसकी अनुमानित कीमत 9 लाख 94 हजार आंकी गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस के तहत कार्रवाई कर आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।
विज्ञापन
सुपेला थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि लाल रंग के लग्जरी कार में दो युवक गांधी नगर कोसानाला की ओर प्रतिबंधित मादक पदार्थ हेरोइन(चिट्टा) को बेचने की फिराक में ग्राहक की तलाश में घूम रहे है।जिसके बाद पुलिस ने मुखिबर के बताए गए लग्जरी कार को रोककर तलाशी लेने पर दोनों युवकों के पास से करीब 8.85 ग्राम हेरोइन(चिट्टा) बरामद किया।
विज्ञापन
पुलिस ने मो.इम्तियात निवासी केलाबाड़ी दुर्ग और मो. फैजान निवासी तकियापारा दुर्ग को थाना लाकर पूछताछ की गई आरोपियों ने पुलिस को बताया कि मादक पदार्थ हेरोइन(चिट्टा) को बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे थे। आरोपियों द्वारा हेरोइन को बाहर से मांगकर लोकल लोगों तक सप्लाई की बात स्वीकार की है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के पास से 8.85 ग्राम मादक पदार्थ हेरोइन(चिट्टा), दो नग मोबाइल फोन और एक लग्जरी कार को बरामद किया है जिसकी अनुमानित कीमत 9 लाख 94 हजार आंकी गई है।पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस के खिलाफ मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।
विज्ञापन