सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   Youth attacks two men on suspicion of molesting his sister and one death today in bhilai

शक में खूनी बदला: बहन से छेड़छाड़ पर भाई का दो युवकों पर चाकू से हमला, एक की मौत; दूसरा घायल जिंदगी से लड़ रहा

अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग-भिलाई Published by: दुर्ग-भिलाई ब्यूरो Updated Mon, 27 Apr 2026 03:11 PM IST
विज्ञापन
सार

भिलाई में बहन से छेड़छाड़ के शक में युवक ने रजत कुशवाहा और उसके दोस्त पर चाकू से हमला कर दिया। आज रजत कुशवाह की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी गोलू सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

Youth attacks two men on suspicion of molesting his sister and one death today in bhilai
छेड़छाड़ के शक में चाकूबाजी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

खुर्सीपार थाना क्षेत्र में छेड़छाड़ के शक ने एक गंभीर वारदात का रूप ले लिया। अपनी बहन से कथित छेड़छाड़ से नाराज एक युवक ने दो युवकों पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है।

Trending Videos


यह घटना 25 अप्रैल को बालाजी नगर में हुई थी। जानकारी के अनुसार, 28 वर्षीय रजत कुशवाहा अपने दोस्त सुनील को बाइक से उसके घर छोड़ने जा रहा था। इसी दौरान आरोपी गोलू सिंह को उन दोनों पर अपनी बहन से छेड़छाड़ का शक हुआ। गुस्से में आकर उसने पहले गाली-गलौज की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद गोलू सिंह ने जेब में रखे धारदार चाकू से दोनों पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में रजत को पेट और सीने में गंभीर चोटें आईं। सुनील के सीने, पेट और पीठ पर कई वार किए गए। घटना के बाद आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों घायलों को तत्काल सुपेला शासकीय अस्पताल पहुंचाया।

घायलों की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें निजी अस्पताल रेफर कर दिया। आज सोमवार को इलाज के दौरान रजत कुशवाहा ने दम तोड़ दिया। सुनील की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है और उसका इलाज जारी है। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

पुलिस ने मामले में आरोपी गोलू सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पहले इस मामले में हत्या के प्रयास का अपराध दर्ज किया गया था। रजत की मौत के बाद अब पुलिस ने हत्या की धारा जोड़ दी है। खुर्सीपार पुलिस पूरे मामले की गहन विवेचना में जुटी हुई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed