{"_id":"69edb32bbc405f76e7044b7f","slug":"durg-aaropi-aarest-durg-bhilai-news-c-1-1-noi1483-4211798-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Durg: भिलाई में पांच साल की मासूम से दुष्कर्म का प्रयास, ग्रामीणों ने आरोपी को पीटा, पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Durg: भिलाई में पांच साल की मासूम से दुष्कर्म का प्रयास, ग्रामीणों ने आरोपी को पीटा, पुलिस ने किया गिरफ्तार
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
Published by: दुर्ग-भिलाई ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 12:14 PM IST
विज्ञापन
बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दुर्ग के भिलाई में एक बार फिर मासूम नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया है। आरोपी बच्ची को दुकान में चॉकलेट दिलाने के बहाने सुनसान जगह की ओर ले जा रहा था। इसी दौरान गांव के कुछ लोगों ने उसे देख लिया। ग्रामीणों ने बच्ची को समय रहते बचाया और तुरंत आरोपी युवक को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई की है। जिसके बाद लोगो ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है।
Trending Videos
पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के पुरैना में पांच वर्षीय मासूम बच्ची को आरोपी चॉकलेट खिलाने के बहाने सुनसान जगह ले जा रहा था। इसी दौरान गांव के कुछ लोगों ने आरोपी को देख लिया और उसे पकड़कर जमकर कर पिटाई की। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में लिया गया और आक्रोशित लोगों को शांत कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी किशोर चौहान को गिरफ्तार कर आज न्यायालय में पेश किया जाएगा। पकड़े गए आरोपी पुरानी भिलाई थाना के गुंडा बदमाश बताया जा रहा है।

कमेंट
कमेंट X