UP: इकाना में मंगतेर की बैटिंग देख झूम उठीं सांसद प्रिया सरोज, चार छक्के लगते ही बोलीं- वंस मोर
इकाना स्टेडियम में रिंकू सिंह की धमाकेदार बल्लेबाजी देख सांसद प्रिया सरोज खुशी से झूम उठीं। लगातार चार छक्कों पर उन्होंने खड़े होकर ‘वंस मोर’ कहा और टीम का झंडा लहराया। रिंकू ने नाबाद 83 रन बनाकर सुपर ओवर में कोलकाता को जीत दिलाई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के मुकाबले में रिंकू सिंह की विस्फोटक पारी पर उनकी मंगेतर और सपा सांसद प्रिया सरोज उत्साह से झूम उठीं। लगातार चार छक्के लगते ही वह सीट से खड़ी हो गईं और कोलकाता का झंडा लहराते हुए रिंकू का उत्साह बढ़ाया।
उन्होंने ‘वंस मोर’ कहकर खुशी जताई। प्रिया सरोज ने कहा कि रिंकू ने आज अपने पिता की याद में शानदार पारी खेली है। मैच में रिंकू ने नाबाद 83 रन बनाए और सुपर ओवर में टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
प्रिया सरोज बोलीं- रिंकू सिंह ने शानदार पारी खेली
प्रिया सरोज ने कहा, आज रिंकू सिंह ने मेरे फादर इन ला (ससुर) के लिए शानदार पारी खेली है। आज हम उन्हें बहुत मिस कर रहे हैं। दरअसल, रिंकू के पिता खानचंद का 27 फरवरी को निधन हो गया था। वे फोर्थ स्टेज लिवर कैंसर से जूझ रहे थे। वो 60 साल के थे।
प्रिया सरोज के साथ सपा प्रमुख अखिलेश यादव की दोनों बेटियां अदिति और टीना भी मैच देखने पहुंची थीं। उन्होंने भी रिंकू को चीयर किया। रविवार को KKR ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को सुपर ओवर में हरा दिया। मैच के हीरो रिंकू सिंह रहे।

कमेंट
कमेंट X