{"_id":"69ef56f71d533eff290e3b56","slug":"ayodhya-campaign-launched-in-ayodhya-against-illegal-meat-shops-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya: अयोध्या में अवैध मांस की दुकानों के खिलाफ चला अभियान, छह दुकानें बंद करवाई गईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya: अयोध्या में अवैध मांस की दुकानों के खिलाफ चला अभियान, छह दुकानें बंद करवाई गईं
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Mon, 27 Apr 2026 06:00 PM IST
विज्ञापन
सार
नगर निगम और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमों ने अयोध्या में अवैध मांस की दुकानों के खिलाफ अभियान चलाया और अचानक छापेमारी की।
नगर निगम व खाद्य विभाग की टीमों ने किया औचक निरीक्षण।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
राम नगरी अयोध्या में प्रशासन ने एक बार फिर अवैध मीट दुकानों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए बड़ा चेकिंग अभियान चलाया। नगर निगम और खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने पंचकोशी परिक्रमा मार्ग, राम पथ और धर्मपथ जैसे संवेदनशील इलाकों में अचानक छापेमारी की। औचक कार्रवाई की सूचना मिलते ही मीट शॉप संचालकों में हड़कंप मच गया। कई दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर मौके से निकलते नजर आए।
टीम ने खासतौर पर सहादतगंज और मकबरा क्षेत्रों में फोकस किया, जहां बिना लाइसेंस के संचालित हो रही दुकानों को चिन्हित किया गया। जांच के दौरान कई दुकानों में लाइसेंस की कमी, साफ-सफाई में लापरवाही और मांस की गुणवत्ता से जुड़े नियमों का उल्लंघन पाया गया।
इसके बाद प्रशासन ने मौके पर ही कार्रवाई करते हुए मकबरा क्षेत्र में चार और सहादतगंज में दो अवैध दुकानों को बंद करा दिया। खाद्य सुरक्षा आयुक्त मानिक चंद्र सिंह ने कहा कि अयोध्या एक धार्मिक नगरी है, जहां श्रद्धालुओं की आस्था और मर्यादा का विशेष ध्यान रखा जाता है।
इसी को देखते हुए यह अभियान चलाया गया है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अवैध पोल्ट्री फार्मों के खिलाफ भी जल्द कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि धर्मपथ और राम पथ पर अवैध मीट दुकानों के खिलाफ यह सख्ती आगे भी लगातार जारी रहेगी।
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेंट
कमेंट X