{"_id":"69ef57f3a7c23701fb0cee39","slug":"video-video-shava-mathara-ka-shakhara-para-thhavajarahanae-karaga-makhayamatara-athhakaraya-na-lya-tayaraya-ka-jayaja-2026-04-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: शिव मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण करेंगे मुख्यमंत्री, अधिकारियों ने लिया तैयारियों का जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: शिव मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण करेंगे मुख्यमंत्री, अधिकारियों ने लिया तैयारियों का जायजा
राममंदिर परिसर में 29 अप्रैल को एक महत्वपूर्ण धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शाम 5 बजे राम मंदिर के परकोटा में बने भगवान शिव मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण करेंगे। इस खास मौके से पहले मुख्यमंत्री राम लला और हनुमानगढ़ी में विधिवत दर्शन-पूजन भी करेंगे।
कार्यक्रम को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। डीएम शशांक त्रिपाठी और एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने अपनी टीम के साथ एयरपोर्ट, राम कथा पार्क, हेलीपैड और अन्य स्थलों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।
अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि सभी व्यवस्थाएं समय से पहले पूरी कर ली जाएं।कार्यक्रम के दौरान अयोध्या धाम में रूट डायवर्जन लागू रहेगा। इस आयोजन में भाजपा, जनप्रतिनिधियों और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के करीब 700 स्थानीय कार्यकर्ता शामिल होंगे।
परकोटा के उत्तर-पूर्वी कोने में मंच तैयार किया जा रहा है, जबकि पूर्व दिशा में वीआईपी के बैठने की व्यवस्था होगी। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण भी किया जाएगा और मुख्यमंत्री जनसभा को संबोधित करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।