सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   Durg Murder Mystery Solved Woman Killed on Rs 1 Lakh Contract and 6 Arrested

दुर्ग हत्याकांड की गुत्थी सुलझी: एक लाख की सुपारी पर महिला की निर्मम हत्या, छह आरोपी गिरफ्तार

अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 25 Sep 2025 07:32 PM IST
विज्ञापन
सार

दुर्ग के टेमरी गांव में 20 सितंबर को नहर किनारे गंगोत्री जांगड़े की हत्या मुख्य आरोपी ने 1 लाख की सुपारी देकर निर्भय जांगड़े से कराई, जो नौकरी के नाम पर लिए पैसे न लौटाने पर विवाद से उपजी थी। सीसीटीवी फुटेज और पूछताछ के आधार पर पुलिस ने निर्भय, मनीष बंजारे, जयदीप साहू, पवन सिंह, हेमलता बंजारे समेत नाबालिग को गिरफ्तार किया।

Durg Murder Mystery Solved Woman Killed on Rs 1 Lakh Contract and 6 Arrested
दुर्ग हत्याकांड का खुलासा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

दुर्ग के टेमरी गांव में हुए हत्याकांड की गुत्थी को पुलिस में सुलझा लिया है। इस मामले में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी में एक नाबालिक भी शामिल है। महिला के हत्या के लिए मुख्य आरोपी ने आरोपी निर्भय जांगड़े को महिला की हत्या की सुपारी दी थी।
Trending Videos


आरोपियों ने मिलकर पहले हत्या की योजना बनाकर मृतका को खाना खाने के बहाने से बुलाया और फिर महिला को निर्भय जांगड़े अपने साथ लेकर गया। जहां टेमरी ले जाकर निर्भय ने अपने पेंट के बेल्ट और चुनरी से गला घोंटकर चेहरे पर पत्थर से वार कर हत्या कर दी और फरार हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नगपुरा चौकी क्षेत्र के टेमरी गांव में 20 सितंबर को नहर के किनारे एक महिला की शव मिलने से हड़कंप मच गया था। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई थी। पुलिस ने मृतका की पहचान गंगोत्री जांगड़े निवासी पोटिया चौक दुर्ग के रूप में की। जो एक बैंक में काम करती थी। जिसके बाद पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल पर मोटर साइकिल में निर्भय और मृतका महिला जाते हुए फुटेज मिले। 

पुलिस ने गाड़ी और मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर निर्भय ने बताया कि महिला की हत्या अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम देना स्वीकार किया।

इस मामले के मुख्य आरोपी ने निर्भय जांगड़े को महिला की हत्या करने के लिए 1 लाख की सुपारी दी थी मृतिका ने मुख्य आरोपी को बेरोजगार युवकों से नौकरी लगाने के नाम पैसा लिया था, जिसे वापस नहीं करने और पुलिस में शिकायत करने पर बात पर मृतका ने मुख्य आरोपी से कही। 

जिसके बाद मुख्य आरोपी ने मृतिका गंगोत्री की हत्या करने की योजना बनाई, जिसमें निर्भय जांगड़े को पैसा देकर हत्या के लिए सुपारी दी। पुलिस ने इस मामले में निर्भय जांगड़े, मनीष बंजारे, जयदीप साहू, पवन सिंह, हेमलता बंजारे समेत एक नाबालिक को गिरफ्तार किया है। आरोपिया महिला अधिवक्ता बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed