सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   Action Taken Against Mule Account Holders Police Arrest 11 Accused in Durg

Durg : म्यूल एकाउंट खाताधारकों पर कार्रवाई, पुलिस ने 11 आरोपियों को किया गिरफ्तार

अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: दुर्ग-भिलाई ब्यूरो Updated Thu, 19 Mar 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
सार

दुर्ग में पद्मनाभपुर और मोहन नगर पुलिस ने ऑनलाइन गेमिंग के जरिए अवैध पैसों के लेन-देन का बड़ा मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है

Action Taken Against Mule Account Holders Police Arrest 11 Accused in Durg
म्यूल एकाउंट खाताधारकों पर पुलिस का एक्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

दुर्ग में पद्मनाभपुर और मोहन नगर पुलिस ने ऑनलाइन गेमिंग के जरिए अवैध पैसों के लेन-देन का बड़ा मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जो म्यूल अकाउंट के जरिए पैसों का ट्रांजेक्शन कर रहा था। इस मामले में 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया है।

Trending Videos


प्रार्थी अविनाश दुबे ने 30 दिसंबर 2025 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि कुछ लोग अलग-अलग बैंकों में खाता खुलवाकर उनके एटीएम कार्ड,पासबुक और चेकबुक अपने पास रखते थे और इन खातों का इस्तेमाल ऑनलाइन गेमिंग के जरिए अवैध लेन-देन के लिए किया जा रहा था। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण किया और बैंक खातों की जानकारी जुटाई। पुलिस को जानकारी लगी कि कई लोग अपने बैंक खाते गिरोह को दे रहे थे।जिन्हें म्यूल अकाउंट के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा था। जिसके बाद पद्मनाभपुर और मोहन नगर थाना क्षेत्रों में संयुक्त कार्रवाई करते हुए 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए सभी आरोपी अपने बैंक खाते और जरूरी दस्तावेज लालच में गिरोह को उपलब्ध कराते थे। और इन खातों के जरिए पैसों का अवैध लेन-देन किया जा सके। आरोपियों को इस काम के बदले पैसे दिए जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में सूरज महतो, रूपेश यादव,दीपक विश्वकर्मा,मिथलेश यादव,इसाब मेहत्तर,वेदप्रकाश ठाकुर,सुरेंद्र यादव,साहिल मेश्राम,प्रशांत लाउने,भूपेंद्र सोनी और रंजीत कौर को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी दुर्ग-भिलाई क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से 8 मोबाइल फोन, कई बैंक खातों से जुड़े एटीएम कार्ड,आधार कार्ड,पैन कार्ड और अन्य बैंक दस्तावेज जब्त किए हैं। इन सभी का इस्तेमाल ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर पैसों के ट्रांजेक्शन में किया जा रहा था। इन बैंक खातों में करोड़ों रुपए के ट्रांजेक्शन पाया गया।फिलहाल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है।

म्यूल एकाउंट खाताधारकों पर पुलिस का एक्शन

म्यूल एकाउंट खाताधारकों पर पुलिस का एक्शन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed