सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   Durg Bhilai Two women arrested for religious conversion they used inducements and pressure tactics

Durg-Bhilai : धर्म परिवर्तन कराने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार, लालच देकर बनाती थीं दबाव

अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: दुर्ग-भिलाई ब्यूरो Updated Sun, 01 Feb 2026 06:06 PM IST
विज्ञापन
सार

दुर्ग में पुरानी भिलाई थाना पुलिस ने धर्म परिवर्तन करने वाले दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। आरोपिया द्वारा प्रलोभन देकर ईसाई धर्म अपनाने का दबाव बनाया जा रहा था जिसकी शिकायत पीड़िता ने पुलिस में दर्ज कराई।

Durg Bhilai Two women arrested for religious conversion they used inducements and pressure tactics
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

दुर्ग में पुरानी भिलाई थाना पुलिस ने धर्म परिवर्तन करने वाले दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। आरोपिया द्वारा प्रलोभन देकर ईसाई धर्म अपनाने का दबाव बनाया जा रहा था जिसकी शिकायत पीड़िता ने पुलिस में दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपिया को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

Trending Videos


प्रार्थिया रूखमणी पाण्डेय निवासी पदमनगर चरोदा ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि वह घरेलू काम और खाना बनाने का काम करती है। और 25 जनवरी(रविवार) को उसके घर पर दो महिलाएं आई और विभिन्न तरह के प्रलोभन देकर ईसाई धर्म अपनाने को कहा गया। दोनों महिलाओं ने उसे कहा कि ईसाई धर्म अपनाने पर बीमारी ठीक हो जाएगा और आर्थिक सहायता मिलेगी लेकिन प्रार्थिया ने ईसाई धर्म अपनाने से इंकार कर दी जिसके बाद दोनों महिलाएं उसके घर से चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद फिर दुबारा आज यानी 1 फरवरी (रविवार) उसके घर पहुंचे और कहा कि ईसाई धर्म अपनाने, बाइबिल पढ़ने,आर्थिक सहायता,इलाज और बेटी की शादी में सहयोग देने का प्रलोभन दिया। लेकिन प्रार्थिया और उनके परिजन द्वारा विरोध किया गया और दोनों महिलाओं को पकड़कर इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। प्रार्थिया ने दोनों महिलाओं के खिलाफ लिखित शिकायत थाने में दर्ज कराई गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों महिलाओं के खिलाफ छग धर्म स्वतंत्रता अधिनियम और 299 बीएनएस का अपराध दर्ज कर दोनों महिला सारिका डाडिंगे निवासी खुर्सीपार और प्रियंका साईमन निवासी कुम्हारी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed