सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   10 Year Old Girl Commits Suicide by Hanging Takes Step Following Dispute with Brother in Durg

Durg : 10 साल की बच्ची ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, भाई से विवाद के बाद उठाया ये कदम

अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: दुर्ग-भिलाई ब्यूरो Updated Fri, 20 Mar 2026 08:05 PM IST
विज्ञापन
सार

दुर्ग में जामुल थाना क्षेत्र में बड़े भाई से विवाद के बाद 10 वर्षीय एक बच्ची ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर अपनी जान दे दी। भाई-बहन के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। बड़े भाई ने अपनी बहन को डांट दिया।

10 Year Old Girl Commits Suicide by Hanging Takes Step Following Dispute with Brother in Durg
भाई से विवाद के बाद छोटी बहन ने लगाई फांसी
विज्ञापन

विस्तार

दुर्ग में जामुल थाना क्षेत्र में बड़े भाई से विवाद के बाद 10 वर्षीय एक बच्ची ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर अपनी जान दे दी। भाई-बहन के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। बड़े भाई ने अपनी बहन को डांट दिया। इसके बाद गुस्साई बच्ची ने कमरे में जाकर फांसी लगा ली। परिजनों ने शव को उतारकर पहले बच्ची को निजी अस्पताल ले गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।पुलिस ने शव को पीएम के भेजकर मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।

Trending Videos


पूरा मामला गुरुवार 19 मार्च को जामुल थाना क्षेत्र के गणेश नगर वार्ड-5 में रहने वाली बच्ची का नाम गुरप्रीत कौर उर्फ खुशी था। जो कक्षा चौथी में पढ़ती थी। वह स्वामी आत्मानंद स्कूल जामुल की छात्रा थी। बताया जा रहा है कि घटना के समय घर में कोई बड़ा सदस्य मौजूद नहीं थे । उसके पिता ड्राइवर हैं और मां ब्यूटी पार्लर में काम करती हैं। दोनों ही उस समय घर से बाहर थे। इसी दौरान भाई और छोटी बहन म किसी बात को लेकर विवाद हुआ और भाई ने उसे डांट दिया जिससे नाराज और दुखी होकर बच्ची ने अपने कमरे का दरवाजा बंद कर टेबल लगाकर बनाया फंदा और पंखे से फांसी पर झूली गई। घटना की सूचना मिली तो परिजनों और पड़ोसियों ने बच्ची को फंदे से उतारा और उसे पास के अस्पताल ले गए। इसके बाद उसे भिलाई के निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया।अस्पताल प्रबंधन ने इसकी सूचना पुलिस को दी गई।पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed