सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   Five arrested for fraud worth lakhs in the name of investment in share trading in Durg

दुर्ग: शेयर ट्रेडिंग में निवेश के नाम पर लाखों की ठगी, पांच गिरफ्तार, स्नेहांशु ने पत्नी को बनाया था डायरेक्टर

अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 20 Sep 2025 06:35 PM IST
विज्ञापन
सार

दुर्ग में स्मृति नगर पुलिस ने शेयर ट्रेडिंग में निवेश के नाम पर लाखो रुपए ठगी के मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में डायरेक्टर,दंपति समेत  को गिरफ्तार किया है।

Five arrested for fraud worth lakhs in the name of investment in share trading in Durg
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

दुर्ग में स्मृति नगर पुलिस ने शेयर ट्रेडिंग में निवेश के नाम पर लाखो रुपए ठगी के मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में डायरेक्टर,दंपति समेत  को गिरफ्तार किया है।आरोपियों ने शेयर मार्केट में लोगो को पैसा लगाकर अधिक रिटर्न का लालच देकर लाखो रुपए की ठगी की वारदात को अंजाम दिए थे। नेहरू नगर के सूर्या मॉल में दोनो फर्जी कंपनी निशा बिजनेस कंसलटेंट प्राइवेट लिमिडेट और यूनिक इन्वेस्टमेंट नाम से संचालित किया जा रहा था। तो दोनो कंपनी को संचालित करने वाला स्नेहांशु नामदेव अपनी पत्नी डॉली नामदेव और निशा मानिकपुरी को डायरेक्टर बनाकर फर्जी कंपनी खोलकर शेयर मार्केट में  निवेश कराने और प्रतिमाह 20 से 40 प्रतिशत का लाभांश देने का लालच देकर करोड़ों रुपए का निवेश दोनो कंपनी में कराया गया और प्राप्त रकम को शेयर मार्केट में निवेश न कर उसका रकम को निवेशकों में बीच रोलिंग करता था। 

Trending Videos


दोनो कंपनी फर्जी रूप से खोलकर सेबी/ आरबीआई में बिना पंजीयन कराए और बिना विधिक दस्तावेज के शेयर मार्केट में निवेश करवाते थे।आरोपी स्नेहांशु नामदेव अपनी फर्जी कंपनी में 15 से 20 लकड़े और लड़कियों को काम पर रखकर प्रॉफिट कस्टमर दिखाता था जब कोई भी जाते थे तो महिला डायरेक्टर और प्रॉफिट कस्टमर उन्हें अपने झांसे में लेकर कंपनी में पैसा इन्वेस्ट कराया जाता था इसके बाद स्नेहांशु नामदेव से मिलकर उनकी रकम को अलग अलग खातों में ट्रांसफर कराया जाता था। पीड़ित लोगों ने इसकी शिकायत स्मृति नगर चौकी पुलिस में की जिसके बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना की जा रही थी। इस मामले में स्नेहांशु नामदेव,डॉली नामदेव, निशा मानिकपुरी,शुभम गुप्ता और धातरी कोसरे को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भिलाई नगर सीएसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों द्वारा फर्जी कंपनी खोलकर निवेशकों से शेयर मार्केट में पैसा निवेश करके कम समय में अधिक पैसा देने का लालच देकर ठगी की वारदात को अंजाम देता था। कंपनी ने पहले कुछ निवेशकों को रकम दिया लेकिन धीरे धीरे रकम देना बंद कर दिया उसके बाद पीड़ित लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस ने पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुटी है थी। पुलिस ने इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों फरवरी 2024 से दोनो कंपनियों को शुरू किया था।आरोपियों ने अब तक 10 से 12 करोड़ की ठगी कर चुके है। पुलिस ने इनके पास से धोखाधड़ी के पैसे से खरीदे हार्ले डेविडसन कार, वाहन,जेवरात अन्य सामना बरामद किए जिसकी अनुमानित कीमत 1 करोड़ बताई जा रही है।आरोपियों ने अब तक 25 से 30 लोगों से करोड़ों रुपए की ठगी को वारदात को अंजाम दे चुके है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed