{"_id":"69c5135033011b707103cebb","slug":"durg-assault-durg-bhilai-news-c-1-1-noi1483-4092753-2026-03-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"Durg-Bhilai: गैस सिलिंडर लेने गए युवक के साथ बाउंसरों ने की मारपीट, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Durg-Bhilai: गैस सिलिंडर लेने गए युवक के साथ बाउंसरों ने की मारपीट, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: दुर्ग-भिलाई ब्यूरो Updated Thu, 26 Mar 2026 05:21 PM IST
Link Copied
भिलाई के खुर्सीपार थाना क्षेत्र के शताक्षी गैस एजेंसी में गैस सिलिंडर लेने पहुंचे एक ग्राहक के साथ बाउंसरों ने धक्का-मुक्की करते हुए उसके साथ मारपीट कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में बाउंसर ग्राहक के साथ धक्का-मुक्की करते हुए, उसे खींचते नजर आ रहे हैं। इस घटना से मौके पर मौजूद अन्य ग्राहकों में भी आक्रोश फैल गया।
पूरी घटना कल यानी बुधवार की बताई जा रही है। जहां एक ग्राहक सिलिंडर लेने के लिए शताक्षी गैस एजेंसी गया हुआ था। वहां बड़ी संख्या में लोग गैस सिलिंडर लेने के लिए लाइन में लगे थे। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए गैस एजेंसी संचालक ने बाउंसर तैनात कर रखे थे। इसी दौरान लाइन में खड़े एक युवक और बाउंसर के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया।
विवाद इतना बढ़ गया कि तीन से चार बाउंसरों ने पहले ग्राहक का कॉलर पकड़कर लाइन से बाहर निकलकर उसके साथ धक्का-मुक्की करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान अन्य ग्राहकों के साथ भी धक्का-मुक्की की गई। घटना की सूचना मिलते ही खुर्सीपार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने मौजूद लोगों से बातचीत कर घटना की जानकारी ली। पुलिस ने बताया कि इस घटना की शिकायत नहीं आई है, शिकायत आने पर मारपीट करने वाले बाउंसरों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।