{"_id":"69c4adf3c626380f970a0d02","slug":"video-akali-leader-kanchanpreet-kaur-visits-gagandeep-randhawas-family-2026-03-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"गगनदीप रंधावा के परिवार से मिलने पहुंची अकाली नेता कंचनप्रीत कौर, सीबीआई जांच की मांग तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गगनदीप रंधावा के परिवार से मिलने पहुंची अकाली नेता कंचनप्रीत कौर, सीबीआई जांच की मांग तेज
गगनदीप सिंह रंधावा मामले को लेकर सियासी हलचल तेज होती जा रही है। हलका तरनतारन से अकाली दल की इंचार्ज कंचनप्रीत कौर ने बुधवार को मृतक के परिवार से मुलाकात कर गहरा दुख व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने मामले की सीबीआई जांच की मांग को एक बार फिर दोहराया।
कंचनप्रीत कौर ने मीडिया से बातचीत में कहा कि गगनदीप सिंह रंधावा की मौत ने न सिर्फ पंजाब, बल्कि देश-विदेश में बसे पंजाबियों को भी झकझोर कर रख दिया है। उन्होंने कहा कि घटना के बाद पूरे प्रदेश में गुस्से और चिंता का माहौल है। उन्होंने बताया कि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल पहले ही इस मामले में सीबीआई जांच की मांग कर चुके हैं और वह भी इस मांग का समर्थन करती हैं, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।
उन्होंने परिवार की सुरक्षा की मांग को जायज बताते हुए कहा कि ऐसे मामलों में सरकार की जिम्मेदारी बनती है कि वह पीड़ित परिवार को पर्याप्त सुरक्षा उपलब्ध कराए। कौर ने कहा कि कोई भी व्यक्ति अचानक ऐसा कदम नहीं उठाता, इसके पीछे मानसिक दबाव और पीड़ा होती है, जिसकी गंभीरता से जांच होनी चाहिए।
गिरफ्तारी के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि अब तक केवल एक व्यक्ति को ही गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य संबंधित लोग अभी भी खुलेआम घूम रहे हैं। उन्होंने मांग की कि मामले की निष्पक्ष और व्यापक जांच के लिए सीबीआई को जिम्मेदारी सौंपी जाए।
कंचनप्रीत कौर ने कुछ राजनीतिक नेताओं पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि कुछ लोग सीबीआई जांच से बचने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे संदेह पैदा होता है। उन्होंने कहा कि कई नेता सरकारी दबाव में सच का साथ देने से कतरा रहे हैं।
इस दौरान उन्होंने कुछ स्थानों पर हुई नारेबाजी की कड़ी निंदा करते हुए इसे पंजाब के लिए शर्मनाक बताया। उन्होंने कहा कि एक ओर परिवार दुख की घड़ी से गुजर रहा है और दूसरी ओर ऐसी घटनाएं सामाजिक संवेदनशीलता पर सवाल खड़े करती हैं।
अंत में कंचनप्रीत कौर ने कहा कि एक महिला होने के नाते वह पीड़ित परिवार के साथ खड़ी हैं और सरकार को चाहिए कि संवेदनशीलता दिखाते हुए परिवार को पूरा सहयोग दे तथा न्याय सुनिश्चित करे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।