{"_id":"69c426a14e9430419c00ef3f","slug":"video-historysheeter-assault-teacher-couple-2026-03-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: शिक्षक दंपती से मारपीट, वीडियो बनाने पर तोड़ा मोबाइल; कार की भी चाबी ले गए दबंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: शिक्षक दंपती से मारपीट, वीडियो बनाने पर तोड़ा मोबाइल; कार की भी चाबी ले गए दबंग
आगरा के फतेहाबाद के निबोहरा थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह स्कूल जा रही एक शिक्षिका और उनके शिक्षक पति पर कार सवार दबंगों ने तमंचे तानकर जमकर मारपीट और बदसलूकी की। दबंग हिस्ट्रीशीटर ने शिक्षिका का मोबाइल तोड़ दिया। आरोप है कि राहगीरों के सुलह कराने के बाद दबंगों ने पांच किमी तक कार का पीछा कर फिर से उनकी कार में टक्कर मारने का प्रयास किया और उनकी कार की चाबी लेकर भाग गए। पीड़ित शिक्षिका ने थाने में आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर मारपीट और लूटपाट का आरोप लगाया है। घटना सुबह लगभग 10 बजे की है। प्राथमिक विद्यालय गढ़ी हीरालाल में तैनात सहायक अध्यापिका प्रियंका शर्मा अपने पति गौरव शर्मा के साथ कार से स्कूल जा रही थीं। शिक्षिका का आरोप है कि मझारा गांव के पास एक कार से उनकी गाड़ी में स्क्रैच आ गया। विरोध करने पर ग्रामीणों ने हस्तक्षेप कर मामला सुलझा दिया, लेकिन कार सवार और एक बाइक सवार ने करीब 5 किलोमीटर तक उनकी कार का पीछा किया। सायकापुरा गांव के पास दबंगों ने उनकी कार को फिर टक्कर मारने का प्रयास किया। शिक्षिका के पति ने उतरकर विरोध किया, तो दबंगों ने उनके माथे पर तमंचा तानकर मारपीट शुरू कर दी। पति ने जब वीडियो बनाने की कोशिश की, तो उनका मोबाइल छीनकर तोड़ दिया। इस दाैरान शिक्षिका के कान की बाली भी गिर गई। हमलावर कार की चाबी निकालकर भाग गए, जिससे शिक्षिका घंटों सड़क पर फंसी रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।