Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Apple Smart Glasses Could Debut at WWDC 2027 Powered by Siri

एपल ला सकता है सिरी-पावर्ड स्मार्ट चश्मा: राइड बुक करने से कॉफी मंगाने तक बोलकर होगा हर काम, कब होगा लॉन्च?

Mon, 16 Nov 2026 04:49 PM IST
कुलदीप शर्मा टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुलदीप शर्मा Updated Mon, 16 Nov 2026 04:49 PM IST
सार

  • एपल अपने पहले स्मार्ट ग्लासेज पर काम कर रहा है, जिनमें Siri मुख्य इंटरफेस होगी।
  • रिपोर्ट के मुताबिक इन्हें WWDC 2027 में पेश किया जा सकता है।
  • एप चश्मे पर नहीं, जुड़े हुए iPhone पर चलेंगे। अभी एंड्रॉयड सपोर्ट की योजना नहीं है।

विज्ञापन
Apple Smart Glasses Could Debut at WWDC 2027 Powered by Siri
प्रतीकात्मक इमेज - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

फोन जेब से निकाले बिना एप से काम करवाना जल्द मुमकिन हो सकता है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक Apple अपने पहले स्मार्ट ग्लासेज तैयार कर रहा है, जिनका जोर एआर पर नहीं, बल्कि Siri और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर है। कंपनी इन्हें जून 2027 की डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस WWDC में दिखा सकती है और साल खत्म होने से पहले बाजार में उतार सकती है। यूजर बोलकर ही काम करवा सकेंगे, पर यह चश्मा iPhone के बिना नहीं चलेगा।

विज्ञापन

Siri बनेगी हाथ-मुक्त इंटरफेस

इन चश्मों की सबसे बड़ी खूबी हार्डवेयर से ज्यादा यह है कि Siri आपके आईफोन के एप से कैसे जुड़ेगी। रिपोर्ट के मुताबिक Apple ऐसा सिस्टम बना रहा है, जिसमें Siri संगत ऐप के भीतर खास काम कर सकेगी। यानी एप खोलने या स्क्रीन छूने की जरूरत नहीं पड़ेगी। मिसाल के तौर पर आप Uber बुक करने, रेस्टोरेट में टेबल रिजर्व करने या कॉफी मंगवाने को कह सकते हैं। Siri अनुरोध समझेगी और जुड़ा हुआ आईफोन ऐप काम पूरा करेगा। शॉपिंग और फिल्म टिकट जैसी सेवाओं पर भी यही तरीका चल सकता है।

विज्ञापन

चश्मे पर नही iPhone पर चलेंगे एप

Apple का यह कथित तरीका इसलिए अहम है कि चश्मे अपने दम पर चलने वाला कंप्यूटर नहीं होंगे। वे एक हालिया आईफोन के साथ काम करेंगे। प्रोसेसिंग पावर और मेमोरी का बड़ा हिस्सा फोन देगा, जबकि चश्मे कैमरे, माइक्रोफोन, स्पीकर और हाथ मुक्त इंटरफेस देंगे। इससे चश्मे हल्के रह सकते हैं, क्योंकि उनमें पूरा ऑपरेटिंग सिस्टम और ढेर सारे ऐप चलाने लायक हार्डवेयर नहीं भरना पड़ेगा। डेवलपर्स को चश्मों के लिए अलग ऐप भी नहीं बनाने होंगे, बस अपने मौजूदा iPhone एप के जरूरी फंक्शन Siri के लिए खोलने होंगे। कंपनी की फिलहाल की योजना में एंड्रॉयड सपोर्ट नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चश्मे और क्या-क्या कर सकते हैं?

  • समझदार कैमरे: कैमरे और एआई की मदद से Siri यह समझ सकेगी कि पहनने वाला क्या देख रहा है।
  • पहचान और ट्रांसलेट : इमारतों और चीजों की पहचान, साइन बोर्ड व बातचीत का अनुवाद, रास्ता बताना और आसपास के बारे में सवालों के जवाब।
  • रोजमर्रा के काम: कॉल, मैसेज, नोटिफिकेशन, कैलेंडर, रिमाइंडर, म्यूजिक कंट्रोल और स्मार्ट-होम कमांड भी संभाले जा सकते हैं।
  • कई प्रोटोटाइप: Apple कथित तौर पर अलग-अलग स्टाइल पर काम कर रहा है। कुछ प्रोटोटाइप में कैमरे फ्रेम में ही लगे बताए गए हैं, और अलग सामग्री, सेंसर व ऑडियो सेटअप भी आजमाए जा रहे हैं।
  • एआर नहीं: पहली पीढ़ी में एआर विज़ुअल नहीं दिखेंगे।

Siri बन सकती है सबसे बड़ी चुनौती

रिपोर्ट बताती है कि हार्डवेयर का काम काफी आगे बढ़ चुका है, पर सॉफ्टवेयर और एआई वाला हिस्सा चिंता की वजह है। Siri का विकास तय समय से पीछे चल रहा है, इसलिए Apple को उसकी समझने और एप्स में काम करने की क्षमता सुधारने पर बहुत भरोसा करना पड़ रहा है। Apple ने Siri को एप्स के साथ ज्यादा सटीक तरीके से काम कराने वाले कंट्रोल लाने शुरू कर दिए हैं। पहले कंपनी के अपने एप्स को सपोर्ट मिलने की योजना है और फिर 2027 में थर्ड-पार्टी एप्स को। यानी Siri यहां सिर्फ वॉइस असिस्टेंट नहीं, बल्कि यूजर, चश्मे और iPhone के बीच की कड़ी बनेगी।

क्या अब तक पक्का नहीं?

रिपोर्ट के मुताबिक Apple का लक्ष्य WWDC 2027 में एलान और 2027 खत्म होने से पहले बिक्री शुरू करने का है। लेकिन सॉफ्टवेयर और एआई का काम समय-सीमा पर असर डाल सकता है और Siri पर निर्भरता खास तौर पर अहम है। अगर एआई अनुभव और एप इंटीग्रेशन तैयार न हुए, तो लॉन्च टल भी सकता है। ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadget news and mobile reviews, apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news in hindi from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed