Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नवंबर 2026: वीवो, शाओमी और वनप्लस ला रहे हैं अपने धांसू फ्लैगशिप फोन्स; कैमरा और बैटरी में दिखाएंगे दम

Mon, 16 Nov 2026 04:31 PM IST
नीतीश कुमार टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Mon, 16 Nov 2026 04:31 PM IST
सार

  • इस महीने वीवो, ओप्पो, शाओमी और मोटोरोला जैसे ब्रांड नए फोन पेश करने की तैयारी में हैं। 
  • इन ब्रांड्स के कैमरा फोकस्ड फ्लैगशिप से लेकर बड़ी बैटरी और दमदार प्रोसेसर वाले फोन देखने को मिल सकते हैं। 
  • कुछ मॉडल की लॉन्चिंग कंफर्म हो चुकी है, जबकि कुछ के भारत आने को लेकर अभी सिर्फ रिपोर्ट्स सामने आई हैं।

विज्ञापन
upcoming smartphones november 2026 vivo x500 oppo reno 17 xiaomi 18 pro motorola signature-27 oneplus 16
कैमरा और बैटरी का दम दिखाएंगे नए फोन। - फोटो : अमर उजाला
त्योहारी सीजन के बाद भी स्मार्टफोन कंपनियों का जलवा कम नहीं हुआ है। अगर आप एक नया और प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो नवंबर का महीना आपके लिए कई शानदार विकल्प लेकर आ रहा है। इस महीने चीन से लेकर भारत और ग्लोबल मार्केट तक, कई मिड-रेंज और धांसू फ्लैगशिप स्मार्टफोन दस्तक देने वाले हैं। आइए एक नजर डालते हैं उन टॉप स्मार्टफोन्स पर जो इस नवंबर बाजार में धूम मचाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं...
Trending Videos
upcoming smartphones november 2026 vivo x500 oppo reno 17 xiaomi 18 pro motorola signature-27 oneplus 16
Vivo X500 Pro Max - फोटो : Vivo
Vivo X500 Series
फोटोग्राफी के दीवानों के लिए वीवो अपनी X500 सीरीज ला रहा है। इस स्मार्टफोन सीरीज को भारत में 26 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा। ग्लोबल मार्केट में यह सीरीज पहले ही पेश हो चुकी है। भारत में Vivo X500, Vivo X500 Pro और Pro Max मॉडल आ सकते हैं। खास बात यह है कि इसके 'प्रो मैक्स' मॉडल में स्नैपशॉट फोटोग्राफी के लिए 60fps ऑटोफोकस ट्रैकिंग और 960fps पर 4K सिनेमैटिक स्लो-मोशन रिकॉर्डिंग का सपोर्ट मिलेगा।
upcoming smartphones november 2026 vivo x500 oppo reno 17 xiaomi 18 pro motorola signature-27 oneplus 16
OPPO Reno 17 Series - फोटो : ओप्पो
Oppo Reno 17 Series
ओप्पो अपनी मशहूर रेनो सीरीज के नया लाइनअप Oppo Reno Series 17 को 16 नवंबर को चीन के बाजार में लॉन्च कर दिया है। इस फोन को भारत में नवंबर से अंतिम दिनों में लॉन्च किया जा सकता है। लीक्स के मुताबिक, इसके स्टैंडर्ड मॉडल में 6.5 इंच का डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 7 जेन 4 चिपसेट और 8,000mAh की विशाल बैटरी मिलेगी। वहीं, Reno 17 Pro में 6.3 इंच की स्क्रीन, मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8550 प्रोसेसर और 7,200mAh की बैटरी मिल सकती है। दोनों ही मॉडल्स 50-मेगापिक्सल के पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस के साथ आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
upcoming smartphones november 2026 vivo x500 oppo reno 17 xiaomi 18 pro motorola signature-27 oneplus 16
Xiaomi 18 Pro - फोटो : शाओमी
Xiaomi 18 Pro और 18 Pro Max
शाओमी के ये दोनों फ्लैगशिप फोन सितंबर में चीन में तहलका मचाने के बाद अब नवंबर में ग्लोबल मार्केट में लॉन्च होने जा रहे हैं। इनमें धाकड़ स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 6 और एक्सट्रीम जेन 6 चिपसेट देखने को मिलेगा। हाल ही में इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC 2026) में भी इन्हें शोकेस किया गया था, जिससे इनकी भारत में जल्द लॉन्चिंग की उम्मीदें बढ़ गई हैं। यूरोपियन मार्केट में इनकी संभावित कीमत 1.5 लाख रुपये से लेकर 1.89 लाख रुपये तक हो सकती है।
विज्ञापन
upcoming smartphones november 2026 vivo x500 oppo reno 17 xiaomi 18 pro motorola signature-27 oneplus 16
मोटोरोला का प्रीमियम फोन होगा सिग्नेचर 27 - फोटो : Motorola
Motorola Signature 27
मोटोरोला ने अपने प्रीमियम फोन Signature 27 को ग्लोबल मार्केट में 5 नवंबर को लॉन्च कर दिया है। इसे एंड्रॉयड 17 ऑपरेटिंग सिस्टम, 12GB रैम और पावरफुल स्नैपड्रैगन 8 एलीट एक्सट्रीम जेन 6 चिपसेट के साथ पेश किया जाएगा। पैंटोन कलर्स (कोल स्मोक और कैपुलेट ग्रीन) में आने वाला यह फोन खास इसलिए है क्योंकि कंपनी इसमें पूरे 7 साल तक ओएस (OS) अपग्रेड देने का वादा कर रही है। मोटोरोला नवंबर के अंतिम दिनों में इसे भारत में लॉन्च कर सकती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed