Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   airtel mobile tariff hike sunil bharti mittal 350 rupees monthly arpu

हर ग्राहक की जेब से 350 रुपये निकालना चाहती है एयरटेल: चेयरमैन बोले- हमारा खर्च बढ़ा, महंगा होगा रिचार्ज?

Mon, 16 Nov 2026 01:31 PM IST
नीतीश कुमार टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Mon, 16 Nov 2026 01:31 PM IST
सार

  • भारती एयरटेल के चेयरमैन सुनील भारती मित्तल ने टेलीकॉम कंपनियों को प्रति ग्राहक से 350 रुपये औसतन रेवेन्यू मिलने की वकालत की है।
  • उनके मुताबिक, बिजली, तेल और कर्मचारियों का खर्च बढ़ने के साथ नेटवर्क पर निवेश की जरूरत भी बढ़ रही है।
  • मित्तल के मुताबिक मजबूत डिजिटल इकोसिस्टम तैयार करने के लिए बड़े स्तर पर पूंजी की जरूरत होगी।

विज्ञापन
airtel mobile tariff hike sunil bharti mittal 350 rupees monthly arpu
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एयरटेल

विस्तार

मोबाइल रिचार्ज के लिए आने वाले समय में ग्राहकों को ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं। देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल ने मोबाइल सेवाओं के टैरिफ में बढ़ोतरी की जरूरत बताई है। कंपनी के चेयरमैन सुनील भारती मित्तल का कहना है कि टेलीकॉम कंपनियों को हर ग्राहक से औसतन 350 रुपये प्रति महीने मिलने चाहिए। उनके मुताबिक, मौजूदा कमाई के स्तर पर कंपनियों के लिए नेटवर्क का विस्तार करना और नई तकनीक में निवेश करना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन


मित्तल ने पीटीआई से बातचीत में कहा कि करीब 10 साल पहले वह हर यूजर से 300 रुपये महीने की कमाई को सही मानते थे। लेकिन इस दौरान महंगाई के कारण कंपनियों का खर्च काफी बढ़ गया है। ऐसे में अब 350 रुपये का मासिक औसत राजस्व जरूरी हो गया है।
विज्ञापन


10 साल में बढ़ा कंपनियों का खर्च
सुनील मित्तल के मुताबिक, पिछले कुछ वर्षों में टेलीकॉम कंपनियों के संचालन का खर्च लगातार बढ़ा है। तेल और बिजली की कीमतों में बढ़ोतरी के साथ कर्मचारियों और प्रशासन पर होने वाला खर्च भी बढ़ा है। ऐसे में कंपनियों के लिए मौजूदा टैरिफ पर अपनी सेवाओं को बेहतर बनाए रखना आसान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मित्तल ने कहा कि कंपनियों को नेटवर्क और दूसरी डिजिटल सेवाओं पर लगातार निवेश करना पड़ता है। अगर भारत में मजबूत डिजिटल इकोसिस्टम तैयार करना है, तो इसके लिए बड़े स्तर पर पूंजी की जरूरत होगी। उनका मानना है कि यूजर्स से मिलने वाला औसत राजस्व बढ़ने पर कंपनियों के पास इस तरह के निवेश के लिए ज्यादा पैसा उपलब्ध होगा।

भारत में चीन के मुकाबले कम मोबाइल टावर
एयरटेल चेयरमैन ने भारत और चीन के टेलीकॉम इंफ्रास्ट्रक्चर की तुलना भी की। उन्होंने बताया कि चीन में 10 लाख से ज्यादा मोबाइल टावर हैं, जबकि भारत में इनकी संख्या करीब 3.5 लाख है।

मित्तल के मुताबिक, भारत को अपने टेलीकॉम नेटवर्क का विस्तार करने के लिए मौजूदा टावरों की संख्या कम से कम दोगुनी करनी होगी। इसके लिए कंपनियों को बड़े निवेश की जरूरत पड़ेगी। मोबाइल टावरों की संख्या बढ़ने से नेटवर्क की पहुंच और क्षमता बेहतर करने में मदद मिल सकती है। खासकर उन इलाकों में जहां अभी बेहतर मोबाइल कनेक्टिविटी की जरूरत है।

क्या जल्द महंगे होंगे मोबाइल रिचार्ज?
  • सुनील मित्तल ने टैरिफ बढ़ाने की जरूरत तो बताई, लेकिन अगली बढ़ोतरी कब लागू होगी, इसके बारे में जानकारी नहीं दी। हालांकि, एयरटेल हाल के दिनों में अपने कुछ प्लान की कीमतों और बेनिफिट्स में बदलाव कर चुकी है।
  • कंपनी ने हाल ही में अपने उपलब्ध पोस्टपेड प्लान की कीमतों में 50 रुपये तक की बढ़ोतरी की थी। इससे ग्राहकों का मासिक खर्च बढ़ा है और कंपनी की प्रति यूजर कमाई यानी एवरेज रेवेन्यू पर यूजर (ARPU) को भी फायदा मिल सकता है।
  • इसके अलावा, एयरटेल ने अपने 299 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में मिलने वाले डेटा की मात्रा भी कम कर दी है। पहले के मुकाबले कम डेटा मिलने से ग्राहकों को समान कीमत पर कम बेनिफिट मिल रहा है। इसे टैरिफ में अप्रत्यक्ष बढ़ोतरी के तौर पर देखा जा रहा है।

350 रुपये ARPU से टेलीकॉम कंपनियों को क्या फायदा होगा?
  • ARPU यानी एवरेज रेवेन्यू पर यूजर से पता चलता है कि कोई टेलीकॉम कंपनी एक ग्राहक से औसतन हर महीने कितनी कमाई करती है। यह टेलीकॉम कंपनियों के कारोबार और वित्तीय प्रदर्शन का अहम पैमाना है।
  • अगर कंपनियों का ARPU 350 रुपये तक पहुंचता है, तो उनकी कमाई और कैश फ्लो में बढ़ोतरी हो सकती है। इससे कंपनियों को नेटवर्क विस्तार, नई तकनीक और डिजिटल सेवाओं में निवेश करने की ज्यादा गुंजाइश मिलेगी।
  • हालांकि, टैरिफ बढ़ने का सीधा असर ग्राहकों की जेब पर पड़ेगा। ऐसे में कंपनियों के सामने कमाई बढ़ाने के साथ ग्राहकों को बेहतर नेटवर्क, तेज इंटरनेट और भरोसेमंद सेवाएं देने की चुनौती भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed