Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   huawei mate x8 foldable 5g smartphone with display 16gb ram and kirin 9050 pro processor launch soon

हुवावे मेट एक्स8: 8.15 इंच की बड़ी डिस्प्ले के साथ आएगा नया फोल्डेबल फोन, मिल सकता है 16GB रैम

Mon, 16 Nov 2026 07:01 AM IST
नीतीश कुमार टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Mon, 16 Nov 2026 07:01 AM IST
सार

  • हुवावे ने अपने नए फोल्डेबल स्मार्टफोन Mate X8 की पहली झलक दिखा दी है।
  • इस फोन में 8.15 इंच की बड़ी इनर डिस्प्ले, Kirin 9050 Pro प्रोसेसर और 16GB तक रैम मिल सकता है।
  • फोन के स्टैंडर्ड और कलेक्टर एडिशन में आने की भी चर्चा है।

विज्ञापन
huawei mate x8 foldable 5g smartphone with display 16gb ram and kirin 9050 pro processor launch soon
Huawei Mate X8 - फोटो : हुआवै

विस्तार

हुवावे ने अपने नए फोल्डेबल स्मार्टफोन Mate X8 की पहली झलक दिखा दी है। कंपनी ने Mate X सीरीज की आठवीं सालगिरह पर जारी वीडियो में फोन का डिजाइन दिखाया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें 8.15 इंच की बड़ी इनर डिस्प्ले, Kirin 9050 Pro प्रोसेसर और 16GB तक रैम मिल सकती है। फोन के स्टैंडर्ड और कलेक्टर एडिशन में आने की भी चर्चा है।
विज्ञापन


फोल्डेबल स्मार्टफोन सेगमेंट में हुवावे जल्द ही अपना नया डिवाइस पेश कर सकती है। कंपनी ने Huawei Mate X8 की पहली झलक दिखा दी है। Mate X सीरीज की आठवीं सालगिरह के मौके पर जारी एक वीडियो में फोन को फोल्ड और अनफोल्ड दोनों स्थितियों में दिखाया गया है। इसमें पीछे की तरफ सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल भी नजर आ रहा है। हालांकि, कंपनी ने अभी फोन की लॉन्च डेट, कीमत और पूरी स्पेसिफिकेशन की जानकारी नहीं दी है। फिलहाल सामने आई ज्यादातर डिटेल्स रिपोर्ट्स पर आधारित हैं।
विज्ञापन


कैसा होगा Huawei Mate X8 का डिजाइन?
वीडियो के मुताबिक, Mate X8 में इनवर्ड फोल्डिंग डिजाइन मिल सकता है। यानी फोन को बंद करने पर इसकी बड़ी स्क्रीन अंदर की तरफ मुड़ जाएगी। पीछे की तरफ गोल कैमरा मॉड्यूल दिया जा सकता है। इसका डिजाइन पिछले मॉडल Huawei Mate X7 से मिलता-जुलता बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


8.15 इंच की हो सकती है इनर डिस्प्ले
रिपोर्ट्स के अनुसार, Huawei Mate X8 में 6.5 इंच की आउटर स्क्रीन मिल सकती है। वहीं, फोन खोलने पर 8.15 इंच की बड़ी इनर डिस्प्ले देखने को मिल सकती है। तुलना करें तो पिछले मॉडल Mate X7 में 8 इंच की इनर स्क्रीन दी गई थी। ऐसे में नए फोन की डिस्प्ले थोड़ी बड़ी हो सकती है। इसकी इनर स्क्रीन में अल्ट्रा-थिन ग्लास (UTG) कवर मिलने की भी उम्मीद है।

Kirin 9050 Pro प्रोसेसर से हो सकता है लैस
परफॉर्मेंस के लिए Mate X8 में Kirin 9050 Pro चिपसेट दिए जाने की चर्चा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यही प्रोसेसर हुवावे के Mate 90 Pro Max और Mate 90 RS में भी इस्तेमाल किया गया है। यह कंपनी की LogicFolding 3D आर्किटेक्चर पर आधारित बताया जा रहा है।


बता दें कि पिछले मॉडल Mate X7 में Kirin 9030 Pro प्रोसेसर दिया गया था। हालांकि, Mate X8 में नए चिपसेट के इस्तेमाल को लेकर हुवावे ने अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

दो एडिशन में आ सकता है फोन
लीक्स के मुताबिक, हुवावे इस फोल्डेबल फोन को स्टैंडर्ड और कलेक्टर एडिशन में पेश कर सकती है। संभावित कॉन्फिगरेशन इस तरह हो सकते हैं:

वेरिएंट

रैम

स्टोरेज

स्टैंडर्ड एडिशन

12GB

256GB, 512GB

कलेक्टर एडिशन

16GB

512GB, 1TB


फिलहाल फोन की कीमत और उपलब्धता को लेकर जानकारी सामने नहीं आई है। कंपनी के आधिकारिक एलान के बाद ही इसके फीचर्स और बाजार में आने की तारीख साफ हो सकेगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed