Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   trai cracks down on spam calls bars over 1 lakh 24 thousand mobile connections and blacklists entities

स्पैम कॉल पर ट्राई का बड़ा एक्शन: तीन महीने में 1.24 लाख नंबरों पर लगी रोक, 374 कंपनियां हुईं ब्लैकलिस्ट

Sun, 15 Nov 2026 03:54 PM IST
नीतीश कुमार टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Sun, 15 Nov 2026 03:54 PM IST
सार

  • अनचाही कॉल और प्रमोशनल मैसेज से परेशान मोबाइल यूजर्स के लिए टेलीकॉम रेगुलेटर ट्राई ने बड़ी कार्रवाई की है। 
  • जुलाई से सितंबर 2026 के बीच स्पैम नियमों का उल्लंघन करने वाले 1.24 लाख से ज्यादा टेलीकॉम रिसोर्स पर कार्रवाई की गई। 
  • TRAI के मुताबिक करीब 1.12 अरब मोबाइल यूजर्स ने DND रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है।

विज्ञापन
trai cracks down on spam calls bars over 1 lakh 24 thousand mobile connections and blacklists entities
ट्राई ने स्पैम नंबरों पर की बड़ी कार्रवाई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोबाइल फोन पर आने वाली अनजान कॉल और बार-बार मिलने वाले प्रमोशनल मैसेज से परेशान लोगों के लिए टेलीकॉम रेगुलेटर ट्राई (TRAI) ने सख्ती बढ़ा दी है। जुलाई से सितंबर 2026 के बीच अनचाहे कमर्शियल कम्युनिकेशन (UCC) नियमों का उल्लंघन करने वाले 1.24 लाख से ज्यादा टेलीकॉम कनेक्शन और दूसरे संसाधनों पर कार्रवाई की गई। इसके अलावा 374 संस्थाओं को एक साल के लिए ब्लैकलिस्ट किया गया है। ट्राई की वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही की रिपोर्ट में ये आंकड़े सामने आए हैं।
विज्ञापन


1.24 लाख से ज्यादा नंबरों पर हुई कार्रवाई
ट्राई की रिपोर्ट के मुताबिक, स्पैम नियमों का पहली बार उल्लंघन करने वाले 1,10,325 टेलीकॉम कनेक्शन को 15 दिनों के लिए आउटगोइंग सर्विस से बंद किया गया। वहीं, बार-बार नियम तोड़ने वाले 13,777 कनेक्शन को एक साल के लिए डिस्कनेक्ट कर दिया गया।
विज्ञापन


इसके अलावा 3,725 SMS हेडर ब्लॉक किए गए और 374 स्पैम भेजने वाली संस्थाओं को एक साल के लिए ब्लैकलिस्ट किया गया। इस अवधि में ये संस्थाएं नए टेलीकॉम रिसोर्स भी नहीं ले सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन महीने में मिलीं 15.29 लाख स्पैम शिकायतें
रिपोर्ट के अनुसार, जुलाई से सितंबर के बीच ट्राई को अनचाहे कमर्शियल कॉल और मैसेज से जुड़ी कुल 15.29 लाख शिकायतें मिलीं। इनमें से 7.23 लाख शिकायतों को कार्रवाई के योग्य माना गया। इस दौरान देश के टेलीकॉम नेटवर्क से 714.01 अरब कॉल और 702.28 अरब SMS भेजे गए। इस हिसाब से हर 10 लाख आउटगोइंग कॉल पर करीब 2.14 स्पैम शिकायतें दर्ज हुईं।

AI से पकड़े गए करोड़ों संदिग्ध कॉल और मैसेज
  • स्पैम पर लगाम लगाने के लिए टेलीकॉम कंपनियां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित सिस्टम का इस्तेमाल कर रही हैं। ट्राई के मुताबिक, इन सिस्टम ने दूसरी तिमाही में 19.9 अरब संदिग्ध कॉल और मैसेज की पहचान की।
  • इनमें 18.28 अरब कॉल और 1.62 अरब SMS शामिल थे। इसके अलावा स्पैम भेजने के संदेह वाले संस्थानों को 45.9 लाख से ज्यादा चेतावनी नोटिफिकेशन भी जारी किए गए।
  • टेलीकॉम कंपनियों ने 34,025 संदिग्ध सेंडर्स का ई-केवाईसी वेरिफिकेशन किया। इनमें से 9,977 को KYC जांच में असफल रहने के कारण डिस्कनेक्ट कर दिया गया।

DND एप पर आईं 92.9% शिकायतें
स्पैम की शिकायत दर्ज करने के लिए TRAI DND एप सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया गया। कुल शिकायतों में से 14.21 लाख यानी 92.9 फीसदी शिकायतें इसी ऐप के जरिए मिलीं। 30 सितंबर 2026 तक इस ऐप को 42.36 लाख बार डाउनलोड किया जा चुका था।

ट्राई ने लोगों को DND ऐप के बारे में जागरूक करने के लिए रेडियो, टीवी, अखबार और सोशल मीडिया पर अभियान भी चलाए। इसके अलावा 322 जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें करीब 31 हजार लोगों ने हिस्सा लिया। उपभोक्ताओं को ऐप के बारे में जानकारी देने के लिए 3 अरब से ज्यादा SMS भी भेजे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed