Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   Microsoft outage Office 365 service credit compensation claim eligibility deadline

माइक्रोसॉफ्ट आउटेज: क्या ठप सेवाओं के बदले मुआवजा देगी कंपनी? कैसे वापस ले सकते हैं पैसे, जानिए क्या है तरीका

Sun, 15 Nov 2026 05:33 PM IST
नीतीश कुमार टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Sun, 15 Nov 2026 05:33 PM IST
सार

  • माइक्रोसॉफ्ट की आउटलुक और टीम्स जैसी सेवाएं ठप रहने से दुनियाभर के कई कारोबार प्रभावित हुए।
  • माइक्रोसॉफ्ट के नियमों के तहत कुछ बिजनेस ग्राहकों को अगले बिल में क्रेडिट मिल सकता है।
  • इसके लिए तय प्रक्रिया से आवेदन करना होगा और कई शर्तें पूरी करनी होंगी।

विज्ञापन
Microsoft outage Office 365 service credit compensation claim eligibility deadline
मुआवजे के लिए बिजनेस यूजर्स कर सकते हैं क्लेम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) के सर्वर में आई हालिया तकनीकी खराबी ने दुनियाभर के कई ऑफिसों का कामकाज ठप कर दिया। गुरुवार और शुक्रवार को आउटलुक (Outlook) और टीम्स (Teams) जैसे जरूरी एंटरप्राइज सॉफ्टवेयर कई घंटों तक काम नहीं कर रहे थे। चूंकि, 'ऑफिस 365' (Office 365) एक पेड सर्विस है, जिसके लिए कंपनियां हर महीने भारी भरकम रकम चुकाती हैं। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि जो समय बर्बाद हुआ, क्या माइक्रोसॉफ्ट उसका हर्जाना या रिफंड देगा?
विज्ञापन


क्या माइक्रोसॉफ्ट सभी ग्राहकों को मुआवजा देगी?
माइक्रोसॉफ्ट के ऑफिस 365 और अन्य बिजनेस सॉफ्टवेयर इस्तेमाल करने वाली कंपनियों के साथ सर्विस-लेवल एग्रीमेंट (SLA) होता है। इसके तहत कंपनी हर महीने अपनी सेवाओं के लिए 99.9% अपटाइम का वादा करती है। यानी सेवाएं महीने के लगभग पूरे समय उपलब्ध रहनी चाहिए।
विज्ञापन


अगर आउटलुक, वनड्राइव या सुइट की कोई दूसरी सेवा तय अपटाइम से नीचे रहती है, तो ग्राहक बिल क्रेडिट के लिए दावा कर सकता है। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि हर आउटेज पर पूरा पैसा वापस मिल जाएगा। माइक्रोसॉफ्ट क्रेडिट देने से पहले अपने नियमों के अनुसार डाउनटाइम की गणना करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है क्रेडिट क्लेम करने का नियम?
माइक्रोसॉफ्ट का डाउनटाइम कैलकुलेट करने का तरीका बेहद सख्त और पेचीदा है। कंपनी यह देखती है कि कितने यूजर्स प्रभावित हुए और कितने 'यूजर मिनट्स' का नुकसान हुआ। इसके अलावा, क्रेडिट भी उसी सर्विस के लिए मिलेगा जो बंद थी। यानी, अगर सिर्फ आउटलुक बंद था और बाकी ऑफिस 365 बंडल काम कर रहा था, तो आपको सिर्फ आउटलुक के हिस्से का ही मामूली क्रेडिट मिलेगा।

कौन कर सकता है मुआवजे का दावा?
  • इस मामले में सबसे जरूरी बात यह है कि व्यक्तिगत कर्मचारी मुआवजे के लिए क्लेम नहीं कर सकते। यह सुविधा उन बिजनेस ग्राहकों के लिए है, जिन्होंने माइक्रोसॉफ्ट की सेवाओं का लाइसेंस लिया है।
  • कंपनी के मुताबिक, प्रभावित कारोबारों को दिसंबर के अंत तक दावा करना होगा। जिन कंपनियों ने सीधे माइक्रोसॉफ्ट से सॉफ्टवेयर खरीदा है, वे ऑफिस एडमिन सेंटर के जरिए आवेदन कर सकती हैं। इसके लिए आउटेज से जुड़ी घटना की आईडी और सेवा कितनी देर बंद रही, इसकी जानकारी देनी होगी।
  • वहीं, जिन कंपनियों ने क्लाउड सॉल्यूशन प्रोवाइडर (CSP) या दूसरे रीसेलर के जरिए सॉफ्टवेयर लिया है, उन्हें अपने सर्विस प्रोवाइडर से संपर्क करना होगा। ऐसे प्रोवाइडर ही उनकी तरफ से क्लेम जमा कर सकते हैं।

क्रेडिट अपने आप नहीं मिलेगा
माइक्रोसॉफ्ट प्रभावित ग्राहकों को अपने आप बिल में छूट नहीं देती। इसके लिए कंपनियों को खुद आवेदन करना होगा। आवेदन मिलने के बाद कंपनी डाउनटाइम की जांच करेगी और तय करेगी कि ग्राहक क्रेडिट पाने के योग्य है या नहीं।


इसलिए आउटेज से प्रभावित कारोबारों को पहले अपने नुकसान और बंद रही सेवाओं का रिकॉर्ड जुटाना होगा। साथ ही यह भी देखना होगा कि संभावित क्रेडिट के मुकाबले क्लेम की प्रक्रिया में लगने वाला समय और मेहनत उनके लिए कितना फायदेमंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed