Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   gta 6 launch day 24 hour global livestream on youtube hindi pre order sales records

जीटीए 6: लॉन्च के दिन यूट्यूब पर होगा 24 घंटे का लाइवस्ट्रीम, हिंदी समेत 7 भाषाओं में देख सकेंगे

Sun, 15 Nov 2026 04:50 PM IST
नीतीश कुमार टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Sun, 15 Nov 2026 04:50 PM IST
सार

  • ग्रैंड थेफ्ट ऑटो 6 के लॉन्च पर रॉकस्टार गेम्स और यूट्यूब मिलकर 24 घंटे की एक ग्लोबल लाइवस्ट्रीम होस्ट करेंगे।
  • इस गेम के इंडियन फैंस के लिए खास बात यह है कि यह स्ट्रीम हिंदी में भी उपलब्ध होगी।
  • रिलीज से पहले ही गेम की 1 करोड़ प्री-ऑर्डर कॉपियों से 1 अरब डॉलर से ज्यादा की कमाई होने का दावा किया जा रहा है।

विज्ञापन
gta 6 launch day 24 hour global livestream on youtube hindi pre order sales records
ग्रैंड थेफ्ट ऑटो 6 - फोटो : प्लेस्टेशन

विस्तार

गेमिंग की दुनिया के सबसे चर्चित और बहुप्रतीक्षित गेम ग्रैंड थेफ्ट ऑटो 6 (Grand Theft Auto 6) का खुमार अब अपने चरम पर है। फैंस के इस उत्साह को और दोगुना करने के लिए डेवलपर रॉकस्टार गेम्स (Rockstar Games) ने यूट्यूब के साथ एक बड़ी साझेदारी का ऐलान किया है। 19 नवंबर को गेम के आधिकारिक लॉन्च के मौके पर यूट्यूब पर 24 घंटे की एक शानदार ग्लोबल लाइवस्ट्रीम का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन


हिंदी में भी देख सकेंगे लाइवस्ट्रीम
भारतीय गेमर्स के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी यह है कि यह 24 घंटे की मेगा लाइवस्ट्रीम इंग्लिश, स्पैनिश और जापानी के साथ-साथ हिंदी भाषा में भी प्रसारित की जाएगी। यह स्ट्रीम 19 नवंबर को आधी रात (ET) से शुरू होगी, जबकि इसका प्री-शो 18 नवंबर को रात 11 बजे (ET) से ही यूट्यूब पर लाइव हो जाएगा। रॉकस्टार गेम्स ने यह भी हिंट दिया है कि अमेरिका के मियामी शहर में फैंस के लिए कुछ बड़े सरप्राइज भी रखे गए हैं, जो सिर्फ इसी यूट्यूब इवेंट के जरिए सामने आएंगे।
विज्ञापन


मार्केटिंग कैंपेन ने बढ़ाया रोमांच
रॉकस्टार अपनी धांसू मार्केटिंग से फैंस को लगातार चौंका रहा है। हाल ही में सोशल मीडिया अकाउंट "ओनली इन डेड" (Only in Dade) पर एक वीडियो शेयर किया गया था, जिसमें वाइस सिटी (Vice City) के मशहूर ओशन ड्राइव (Ocean Drive) का शानदार नजारा दिखाया गया। शुरुआत में लोगों को लगा कि यह एआई (AI) का कमाल है, लेकिन बाद में रॉकस्टार ने खुद इसे शेयर करते हुए बताया कि यह 'वेस्ट कोस्ट कस्टम्स' के साथ मिलकर तैयार किया गया असली वीडियो है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिलीज से पहले 1 अरब डॉलर की छप्परफाड़ कमाई
रॉकस्टार की पैरेंट कंपनी टेक-टू इंटरएक्टिव के सीईओ स्ट्रॉस ज़ेलनिक ने कन्फर्म किया है कि गेम का डेवलपमेंट पूरी तरह से पूरा हो चुका है। फिलहाल कंपनी PS5 और Xbox Series X/S पर इसके शानदार और तकनीकी रूप से परफेक्ट अनुभव को सुनिश्चित करने में लगी है। सीईओ ने यह भी इशारा किया कि जल्द ही कंपनी के अगले बड़े प्रोजेक्ट की घोषणा भी की जाएगी।

सेंसर टावर (Sensor Tower) के डेटा के मुताबिक, GTA 6 प्री-ऑर्डर के मामले में रिकॉर्ड तोड़ रहा है। लॉन्च से पहले ही इसकी 1 करोड़ से ज्यादा कॉपियां बिक चुकी हैं और इसने 1 अरब डॉलर से ज्यादा का बंपर रेवेन्यू जनरेट कर लिया है। दिलचस्प बात यह है कि कुल प्री-ऑर्डर में 75 प्रतिशत हिस्सेदारी PS5 यूजर्स की है, जबकि 25 प्रतिशत Xbox सीरीज वालों की है।


GTA 6 के इस जबरदस्त क्रेज का असर टेक-टू कंपनी के ही दूसरे गेम 'NBA 2K27' की सेल्स पर पड़ा है, जो अपनी उम्मीदों से थोड़ा पीछे रह गया। हालांकि, सीईओ स्ट्रॉस जेलनिक का मानना है कि कॉम्पिटिटर के बजाय अगर अपनी ही कंपनी का कोई गेम बाजार पर छा रहा है, तो यह उनके लिए खुशी की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed