{"_id":"6af9a43284a0fbbf6a0954b5","slug":"samsung-galaxy-a18-launch-price-specifications-50mp-camera-amoled-display-ai-features-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैमसंग गैलेक्सी ए18 लॉन्च: 50MP ट्रिपल कैमरा और Helio G99+ प्रोसेसर से लैस, छह जनरेशन के OS अपडेट मिलेंगे","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
सैमसंग गैलेक्सी ए18 लॉन्च: 50MP ट्रिपल कैमरा और Helio G99+ प्रोसेसर से लैस, छह जनरेशन के OS अपडेट मिलेंगे
Sun, 15 Nov 2026 05:53 PM IST
नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नीतीश कुमार
Updated Sun, 15 Nov 2026 05:53 PM IST
सार
- सैमसंग ने अपनी गैलेक्सी A सीरीज में नया स्मार्टफोन गैलेक्सी A18 पेश किया है।
- इसमें 50MP ट्रिपल रियर कैमरा, 6.7 इंच का सुपर AMOLED डिस्प्ले और Helio G99+ प्रोसेसर दिया गया है।
- कंपनी ने इसके साथ छह साल तक सिक्योरिटी अपडेट और छह जनरेशन के OS अपग्रेड देने का वादा किया है।
विज्ञापन
सैमसंग ने यह किफायती फोन सिंगापुर में लॉन्च किया है।
- फोटो : सैमसंग
विस्तार
सैमसंग ने अपनी गैलेक्सी A सीरीज का नया स्मार्टफोन गैलेक्सी A18 लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे ऐसे यूजर्स के लिए पेश किया है, जो कम कीमत में बेहतर डिस्प्ले, कैमरा और AI फीचर्स चाहते हैं। फोन में 50MP का ट्रिपल रियर कैमरा, 6.7 इंच का सुपर AMOLED डिस्प्ले और मीडियाटेक Helio G99+ प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा इसमें गूगल Gemini और Perplexity जैसे AI टूल्स का सपोर्ट भी मिलता है।
6.7 इंच का सुपर AMOLED डिस्प्ले और Helio G99+ प्रोसेसर
गैलेक्सी A18 में 6.7 इंच का FHD+ सुपर AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। यह वीडियो स्ट्रीमिंग, सोशल मीडिया और गेमिंग के दौरान बेहतर विजुअल अनुभव देने के लिए डिजाइन किया गया है। फोन में Helio G99+ प्रोसेसर मिलता है।
इसमें LPDDR5 मेमोरी और RAM Plus फीचर भी दिया गया है। RAM Plus फोन की स्टोरेज के कुछ हिस्से को वर्चुअल रैम की तरह इस्तेमाल करता है, जिससे एक साथ कई ऐप चलाने और उनके बीच स्विच करने में मदद मिलती है। यूजर जरूरत के हिसाब से इसे ऑन या ऑफ कर सकते हैं।
विज्ञापन
50MP का ट्रिपल रियर कैमरा
फोटोग्राफी के लिए फोन में तीन रियर कैमरे दिए गए हैं। इसमें 50MP का मेन कैमरा, 5MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2MP का मैक्रो कैमरा शामिल है। मेन कैमरे से सामान्य तस्वीरें, अल्ट्रा-वाइड कैमरे से बड़े फ्रेम और मैक्रो कैमरे से छोटी चीजों की क्लोज-अप तस्वीरें ली जा सकती हैं।
Gemini और Perplexity समेत मिलेंगे AI फीचर्स
गैलेक्सी A18 में बेहतर Circle to Search फीचर दिया गया है। इसकी मदद से यूजर स्क्रीन पर किसी चीज को सर्कल या टैप करके उससे जुड़ी जानकारी खोज सकते हैं। इसमें Find the Look फीचर भी है, जिससे किसी आउटफिट की पहचान करने और आसपास बज रहे म्यूजिक को खोजने में मदद मिलेगी।
फोन में Gemini और Perplexity जैसे AI असिस्टेंट का सपोर्ट भी दिया गया है। यूजर वॉयस कमांड या फोन पर लंबे समय तक प्रेस करके इनकी मदद से सपोर्टेड ऐप्स में कई काम कर सकते हैं।
IP64 रेटिंग और 6 साल तक मिलेंगे अपडेट
फोन को धूल और पानी के छींटों से बचाव के लिए IP64 रेटिंग मिली है। इसके फ्रंट में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 दिया गया है, जो स्क्रीन को खरोंच और रोजमर्रा के इस्तेमाल से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करता है। इसके अलावा सैमसंग नॉक्स वॉल्ट के जरिए निजी जानकारी को हार्डवेयर आधारित सुरक्षा दी गई है। सैमसंग इस फोन के लिए छह जनरेशन तक OS अपग्रेड और छह साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा कर रही है।
सैमसंग गैलेक्सी A18 की कीमत और ऑफर
सैमसंग गैलेक्सी A18 को 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट में पेश किया गया है। इसकी कीमत 328 सिंगापुर डॉलर रखी गई है। यह लाइट ब्लू, ब्लैक और सिल्वर कलर में उपलब्ध है। बिक्री 13 नवंबर 2026 से सिंगापुर में शुरू हो गई है।
भारत में बजट फोन के बड़े मार्केट को देखते हुए कंपनी इसे इंडियन मार्केट में भी लॉन्च कर सकती है। हालांकि, सैमसंग ने इसका आधिकारिक एलान नहीं किया है।