Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   Google Gemini Gets Wallet Integration, AI Chatbot Now Track Your Spending

अब Gemini बताएगा आपका पैसा कहां हो रहा खर्च: गूगल वॉलेट से जुड़ा एआई चैटबॉट, कैसे मिलेगा हर बजट का हिसाब?

Sun, 15 Nov 2026 12:03 PM IST
जागृति शुक्ला अमर उजाला नेटवर्क
अमर उजाला नेटवर्क Published by: जागृति शुक्ला Updated Sun, 15 Nov 2026 12:03 PM IST
सार

  • जेमिनी से जुड़ेगा गूगल वॉलेट।
  • खर्चों का मिलेगा सटीक हिसाब।
  • पर्सनल बजट संभालना होगा आसान।
  • अमेरिका में जारी हुआ नया अपडेट।

विज्ञापन
Google Gemini Gets Wallet Integration, AI Chatbot Now Track Your Spending
गूगल वॉलेट अपडेट - फोटो : एआई जनरेटेड

विस्तार

अगर आपको भी हर महीने के आखिर में यह समझ नहीं आता कि पैसा कहां खर्च हो गया, तो गूगल जेमिनी का यह फीचर आपके काफी काम आ सकता है। गूगल ने अपने एआई चैटबॉट जेमिनी में गूगल वॉलेट को जोड़ दिया है। इस बदलाव के बाद यूजर्स अपने खर्चों का ब्योरा जान सकेंगे और यह समझ पाएंगे कि उनका पैसा किन चीजों पर खर्च हो रहा है। इतना ही नहीं, वे अपने खर्चों का विश्लेषण करके पर्सनल बजट को बेहतर तरीके से संभाल सकेंगे। फिलहाल यह सुविधा अमेरिका में वेब, एंड्राॅयड और आईओएस पर सभी जेमिनी यूजर्स के लिए जारी की गई है।

विज्ञापन


जेमिनी से मिलेगा खर्चों का पूरा हिसाब

  • गूगल के इस अपडेट के बाद जेमिनी सिर्फ सवालों के जवाब देने वाला एआई चैटबॉट नहीं रहेगा, बल्कि यूजर्स को उनके खर्चों को समझने में भी मदद करेगा। इसके लिए गूगल वॉलेट अकाउंट को जेमिनी से लिंक करना होगा।
  • विज्ञापन
  • अकाउंट जुड़ने के बाद यूजर्स अपने खर्चों से जुड़े सवाल सीधे जेमिनी की चैट में पूछ सकेंगे। जैसे मान लीजिए यूजर ये जान सकेंगे कि उनका पैसा कहां और कितना खर्च हुआ है। इससे महीनेभर के खर्चों को समझना और अपने बजट की योजना बनाना आसान हो सकता है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन


कैसे करेंगे इस्तेमाल?

  • रिपोर्ट्स के अनुसार, गूगल वॉलेट अकाउंट को जेमिनी से जोड़ने के लिए यूजर्स को चैटबॉट की पर्सनल इंटेलिजेंस सेटिंग्स में जाना होगा। 
  • यहां गूगल वॉलेट अकाउंट लिंक करने का विकल्प मिलेगा। साथ ही ज्यादा विस्तृत वित्तीय विश्लेषण के लिए यूजर्स को 'Plaid' के जरिए अपने क्रेडिट कार्ड और बैंक अकाउंट जोड़ने का विकल्प भी दिया गया है।
  • यहीं से जेमिनी को खर्चों से जुड़ी ज्यादा जानकारी मिल सकेगी और वह उनका विश्लेषण करने में मदद कर सकेगा।


@Google Wallet टैग करके पूछ सकेंगे खर्चों से जुड़े सवाल

  • इतना ही नहीं, अकाउंट लिंक होने के बाद यूजर्स को खर्चों का ब्योरा जानने के लिए अलग-अलग एप में जाने की जरूरत नहीं होगी। वे सीधे जेमिनी की चैट में @गूगल वॉलेट को टैग करके अपने खर्चों से जुड़े सवाल पूछ सकेंगे।
  • इस तरह यूजर्स बातचीत के दौरान ही अपने खर्चों की जानकारी मांग सकते हैं। यह सुविधा उन लोगों के लिए उपयोगी हो सकती है, जो अपने रोजमर्रा के खर्चों पर नजर रखना चाहते हैं और महीने का बजट बेहतर तरीके से बनाना चाहते हैं।


क्यों खास है यह अपडेट?

  • वित्तीय जानकारी से जुड़ी सुविधा होने के कारण इसकी सुरक्षा और निजता भी अहम है। गूगल ने साफ किया है कि जेमिनी को लिंक किए गए खातों की जानकारी सिर्फ पढ़ने की अनुमति होगी।
  • इसका मतलब है कि एआई चैटबॉट यूजर्स की ओर से पैसे ट्रांसफर नहीं कर सकेगा। न ही वह उनके पैसों को मैनेज या निवेश कर पाएगा। यानी जेमिनी का इस्तेमाल खर्चों की जानकारी और उनका विश्लेषण करने के लिए किया जा सकेगा, लेकिन वित्तीय लेनदेन का अधिकार उसके पास नहीं होगा।


किन यूजर्स को मिला यह अपडेट?
गूगल ने यह सुविधा फिलहाल अमेरिका में जारी की है। यह वेब, एंड्रॉयड और आईओएस प्लेटफॉर्म पर सभी जेमिनी यूजर्स के लिए उपलब्ध है। इस अपडेट के जरिए कंपनी जेमिनी को रोजमर्रा के कामों के साथ-साथ पर्सनल फाइनेंस समझने में भी उपयोगी बनाने की दिशा में कदम बढ़ा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed