Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   apple iphone 18 launch delay samsung sony camera sensor supply a20 chipset features

आईफोन 18: लॉन्च में क्यों हो रही है देरी, क्या सैमसंग ने बिगाड़ा एपल का खेल? सामने आई ये बड़ी वजह

Mon, 16 Nov 2026 01:04 PM IST
नीतीश कुमार टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Mon, 16 Nov 2026 01:04 PM IST
सार

  • एपल के स्टैंडर्ड आईफोन 18 का इंतजार कर रहे ग्राहकों को अभी और इंतजार करना पड़ सकता है।
  • एपल इस बार सोनी की जगह सैमसंग से नए कैमरा सेंसर ले रहा है, लेकिन इनके प्रोडक्शन में देरी हो रही है।
  • कंपोनेंट की सप्लाई में देरी की वजह से फोन अगले साल की शुरुआत में बाजार में आ सकता है।

विज्ञापन
apple iphone 18 launch delay samsung sony camera sensor supply a20 chipset features
स्टैंडर्ड आईफोन 18 के कैमरा सेंसर की सप्लाई में हो रही देरी। - फोटो : Apple

विस्तार

एपल के सितंबर इवेंट का खुमार अभी उतरा नहीं है। टेक लवर्स को इस मेगा इवेंट में iPhone 18 Pro सीरीज और कंपनी के पहले फोल्डेबल फोन iPhone Duo के रूप में कई बड़े और शानदार सरप्राइज मिले। लेकिन इस पूरी चकाचौंध के बीच एक चीज थी जिसकी कमी सबको खली और वह है स्टैंडर्ड iPhone 18 का लॉन्च होना। हर किसी के मन में यही सवाल था कि आखिर कंपनी ने अपना बेस मॉडल क्यों लॉन्च नहीं किया? अब एक लेटेस्ट रिपोर्ट ने इस राज से पर्दा उठा दिया है, और इसके पीछे की वजह जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।
विज्ञापन


सेंसर की कमी ने बिगाड़ा एपल का गणित
रिपोर्ट के मुताबिक, एपल इस बार अपने पुराने कैमरा सेंसर सप्लायर सोनी की जगह सैमसंग से सेंसर लेने की तैयारी कर रहा है। सैमसंग के नए सेंसर का प्रोडक्शन तय समय पर नहीं हो पाने के कारण एपल को पर्याप्त सप्लाई नहीं मिल रही है। ऐसे में स्टैंडर्ड आईफोन 18 का लॉन्च अगले साल की शुरुआत तक टलने की संभावना है। हालांकि, एपल ने इस बारे में अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।
विज्ञापन


अगले साल की शुरुआत में आएगा स्टैंडर्ड आईफोन 18?
एपल ने इस साल आईफोन 18 सीरीज के प्रीमियम मॉडल पेश किए, लेकिन स्टैंडर्ड मॉडल को लॉन्च नहीं किया। अब रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि कंपनी इसे अगले साल की शुरुआत में बाजार में उतार सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टैंडर्ड आईफोन 18 के साथ कम कीमत वाला आईफोन 18ई और आईफोन एयर 2 भी लॉन्च किए जाने की चर्चा है। हालांकि, इन दोनों फोन की लॉन्चिंग को लेकर भी कंपनी ने कोई जानकारी साझा नहीं की है। एपल ने यह भी नहीं बताया है कि उसने इस बार आईफोन की लॉन्चिंग को अलग-अलग चरणों में क्यों बांटा है।

प्रोडक्शन में सुस्ती बनी वजह
रिपोर्ट के अनुसार, आईफोन 18 की लॉन्चिंग में देरी का संबंध कैमरा सेंसर की सप्लाई से है। अब तक एपल अपने आईफोन के लिए कैमरा सेंसर सोनी से खरीदता रहा है। लेकिन पिछले साल कंपनी ने सैमसंग के साथ नई डील की थी। इसके तहत सैमसंग अमेरिका के टेक्सास स्थित अपनी फैक्टरी में आईफोन के लिए 20 मेगापिक्सल के नए CMOS कैमरा सेंसर तैयार कर रहा है।

हालांकि, इन सेंसर का प्रोडक्शन तय रफ्तार से नहीं हो पा रहा है। इस कारण एपल को जरूरत के मुताबिक सेंसर नहीं मिल रहे हैं। आईफोन जैसे बड़े स्तर पर तैयार होने वाले स्मार्टफोन के लिए कैमरा सेंसर की लगातार सप्लाई जरूरी होती है। ऐसे में प्रोडक्शन में देरी का असर फोन की मैन्युफैक्चरिंग और लॉन्च टाइमलाइन पर पड़ सकता है।

सोनी के साथ एपल की पुरानी साझेदारी खत्म
कैमरा सेंसर के मामले में एपल और सोनी की साझेदारी लंबे समय से रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, सोनी के अधिकारियों ने भी आईफोन निर्माता के साथ पुरानी साझेदारी खत्म होने की बात कही है। इसके बाद एपल को कैमरा सेंसर के लिए नए सप्लायर की जरूरत पड़ी।

सैमसंग के साथ नई डील इसी बदलाव का हिस्सा मानी जा रही है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि एपल भविष्य में अपने सभी आईफोन मॉडल के लिए सैमसंग के सेंसर इस्तेमाल करेगा या अलग-अलग सप्लायर से सेंसर खरीदना जारी रखेगा।

आईफोन 18 में मिल सकते हैं ये फीचर्स
  • आईफोन 18 के फीचर्स को लेकर अभी तक जो जानकारियां सामने आई हैं, वे रिपोर्ट्स और लीक पर आधारित हैं। फोन में एपल का नया A20 चिपसेट मिलने की उम्मीद है। इससे इसकी परफॉर्मेंस और पावर एफिशिएंसी बेहतर हो सकती है। इसके अलावा, पिछले मॉडल के मुकाबले बड़ी बैटरी दिए जाने की भी चर्चा है।
  • डिस्प्ले की बात करें तो आईफोन 18 में 6.3 इंच का AMOLED पैनल मिल सकता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप दिए जाने की उम्मीद है। इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा शामिल हो सकता है।
  • फिलहाल एपल ने फोन की लॉन्च डेट, कीमत या फीचर्स की आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। ऐसे में इन स्पेसिफिकेशन्स को फाइनल नहीं माना जा सकता। फोन से जुड़ी सही जानकारी के लिए कंपनी की घोषणा का इंतजार करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed